---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

Lawrence Bishnoi: मोहाली पुलिस को मिला दो दिन का रिमांड, इस केस में करेगी पूछताछ 

Lawrence Bishnoi: एक होटल मालिक को धमकाने के मामले में मोहाली पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दो दिन का रिमांड मिला है। इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस को पंजाब कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर दिया था। Mohali Police […]

---विज्ञापन---

Lawrence Bishnoi: एक होटल मालिक को धमकाने के मामले में मोहाली पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का दो दिन का रिमांड मिला है। इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस को पंजाब कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर दिया था।

---विज्ञापन---

 

जानकारी के मुताबिक होटल मालिक ने आरोप लगाया गया था कि उसे डराया और धमकाया गया था। मोबाइल कॉल पर उससे फिरौती मांगी गई, जिसके नंबर दिए गए हैं और फोन करने वाले ने अपना नाम लॉरेंस बिश्नोई बताया था। गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी पूछताछ कर रही है। यह जांच दिल्ली एनसीआर के गैंगस्टरों के आतंकी संगठनों के साथ संबंधों पर आधारित है।

---विज्ञापन---

एनआईए के अनुसार, भारत और विदेशों में स्थित आपराधिक सिंडिकेट के सदस्यों ने साजिश रची है। यह लोग दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे हैं।
देश के लोगों के मन में आतंक पैदा करने के इरादे से प्रमुख व्यक्तियों की हत्याएं करने की योजना है।

(taylorsmithconsulting.com)

First published on: Dec 17, 2022 10:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola