पंजाब की मानसा पुलिस ने सरदूलगढ़ के थाना पभारी विक्रम सिंह पर मामला दर्ज कर उसको सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर थाना पभारी और एक अन्य कर्मचारी ने मनप्रीत और उनके रिश्तेदार को थाने में बुरी तरह मार-पीट की, जिसके चलते युवक का हाथ टूट गया था। पीड़ित की पत्नी सुखविंदर कौर वार्ड नंबर 11 ने हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर गई, जिसमें हाई कोर्ट ने मानसा के एसएसपी को जवाब देने के लिए कहा था। वहीं, इस मामले को लेकर एसएसपी ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने विक्रम सिंह और एक अन्य कर्मचारी पर मामला दर्ज किया है।
पहले भी आए ऐसे कई मामले
आपको बता दें, इससे पहले, बठिंडा में सीआईए स्टाफ 2 की हिरासत में लिए गए युवक की मौत का मामला बेहद गंभीर था। मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि युवक को प्रताड़ित किया गया। जबकि इस मामले में पुलिस ने एक पुलिस कर्मचारी समेत 3 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
सोशल मीडिया पर हुआ था वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में सबसे पहले गगनदीप सिंह को नामजद किया गया था। जिसमें बठिंडा द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें सीआईए के कुछ लोग और उसके दोस्तों पर मृतक को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके साथ ही, मृतक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराने और प्रेशर डालकर उसकी हालत बदलने का भी आरोप लगाया था।
मामले की हुई जांच
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, तो वीडियो बनाने वाले के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
ये भी पढ़ें- पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines