लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में बीते दिन एक युवती की हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पता चला है कि लड़की ने कुछ दिन पहले ही घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। मौका लगते ही उसे उसके भाई ने गोलियों से छलनी कर दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उसके पति की हालत गंभीर है। उधर, सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही युवती की लाश को पोस्टमॉर्टम के बाद ससुराल वालों के हवाले कर दिया, जिन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
मृतका की पहचान लुधियाना के पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार संदीप कौर रवि कुमार नामक एक युवक के साथ प्यार करती थी, मगर संदीप कौर के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके बाद सवा महीना पहले ही दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली।
सोमवार को मौका पाकर संदीप कौर के भाई ने उस पर और उसके पति रवि कुमार पर हमला कर दिया। दो गोलियां सिर और दो मुंह पर लगने के बाद शरीर के आरा-पार हो गई, जिसके चलते संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, इस हमले में उसका पति रवि कुमार भी घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में पुलिस सूत्रों के मुताबिक कत्ल और कत्ल की वारदात के बाद जिस वक्त आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था तो सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे अवैध हथियार के साथ ही गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ ही पुलिस ने मृतक युवती संदीप कौर की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवाया।
सिविल अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ.चरणकंवल, डॉ.हरप्रीत और डॉ.आदित्य पर आधारित बोर्ड ने उसका पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम बोर्ड के सदस्यों की मानेें तो वारदात को बेहद खौफनाक तरीके से अंजाम दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने मृतका की लाश को उसके ससुराल वालों यानि रवि कुमार के परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
16 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
17 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
22 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines