AAP MP Sanjeev Arora Ludhiana West: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी की हार के बाद से ही संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार मंथन में जुटे हैं। वे पार्टी की अन्य राज्यों में संभावनाएं तलाश रहे हैं। इस बीच खबर है कि केजरीवाल पंजाब से संजीव अरोड़ा की जगह राज्यसभा सांसद बन सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी पार्टी ने कोई बयान नहीं दिया है।
इसके संकेत तब मिले हैं, जब आप पार्टी ने लुधियाना वेस्ट सीट से संजीव अरोड़ा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अगर अरोड़ा लुधियाना वेस्ट से विधायक चुने जाते हैं तो उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना होगा। बता दें कि संजय अरोड़ा 2022 में सांसद बने थे।
विपक्ष जनता को गुमराह कर रहा
बता दें कि चुनाव आयोग ने अभी तक विधानसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नवंबर में बिहार विधानसभा उपचुनाव के साथ इस विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हो सकता है। ऐसे में फिलहाल कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन ये तो नवंबर में ही साफ होगा कि केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे या नहीं।
ये भी पढ़ेंः पंजाब के प्राइवेट स्कूलों को EWS बच्चों रिजर्व रहेगी 25% सीटें; हाई कोर्ट का सख्त निर्देश
वहीं इस मामले में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पार्टी के स्तर पर अभी कोई बात नहीं हुई हैं विपक्ष ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मुद्दे उठा रहा है। विपक्ष इस प्रकार के मुद्दे उठाकर सदन और जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि उसके पास सदन के लिए मुद्दे नहीं है।
जानें कौन हैं संजय अरोड़ा
बता दें कि संजीव अरोड़ा एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में प्राइमरी बिनजेस है। वे पिछले तीस सालों से रितेश इंडस्ट्रीज कंपनी चला रहे हैं। उनकी कंपनी यूएसए को निर्यात करती है उनका ऑफिस वर्जीनिया में है। 2018 में उन्होंने फेमेला फैशन लिमिटेड कंपनी लाॅन्च की। इसके बाद साल 2019 में मेटल बिजनेस में कदम रखा।
ये भी पढ़ेंः ‘AAP के 32 विधायक संपर्क में…’, प्रताप बाजवा के दावे को मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया मजाक, दी ये सलाह
संबंधित खबरें
CBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
2 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
2 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
3 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
7 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
8 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
8 days agoआराधना मिश्रा बनीं UP कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
8 days agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
9 days agoवड़िंग ने दिया पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा, अब किसे मिलेगी गद्दी?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines