Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में भीड़ ने पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों पर हमला किया
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Ludhiana Petrol Pump Attack: पंजाब के लुधियाना में सोमवार को भीड़ ने कथित तौर पर एक पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ की। भीड़ ने पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों पर हमला भी किया। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है।
लगभग दो मिनट के वीडियो में भीड़ को पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी की पिटाई करते हुए देखा जा सकता है, जबकि कुछ लोग ऑफिस एरिया के अंदर घुसते हैं और तोड़फोड़ करते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1673514217939558402
जानकारी के मुताबिक, हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में कोई गिरफ्तारी हुई या नहीं, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
इससे पहले 14 जून को हरियाणा के गुरुग्राम में पुरुषों के एक समूह ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (डीएचबीवीएन) की एक टीम पर हमला किया था। टीम अभियान के तहत बिजली कनेक्शन की जांच करने के लिए शर्मा किशोर नामक व्यक्ति के आवास पर पहुंची थी, तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: