नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 23 दिसंबर, 2021 को हुए लुधियाना कोर्ट बम विस्फोट मामले में शुक्रवार को पंजाब में दो अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए ने कहा कि आतंकवाद रोधी एजेंसी ने जिन स्थानों पर छापेमारी की उनमें पंजाब के मुक्तसर साहिब और गुरदासपुर जिले शामिल हैं।
इस दौरान एनआईए ने 10,16,000 रुपये नकद, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक सामग्री के साथ डायरी जब्त करने का दावा किया। यह मामला शुरू में 23 दिसंबर, 2021 को पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था और एनआईए द्वारा पिछले साल 13 जनवरी को फिर से दर्ज किया गया।
23 दिसंबर, 2021 को जिला अदालत में हुआ था विस्फोट
मामला 23 दिसंबर, 2021 को जिला अदालत परिसर लुधियाना में हुए एक बम विस्फोट से संबंधित है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। एनआईए ने कहा, “मामले में आगे की जांच जारी है।” इससे पहले, एनआईए की चार्जशीट में कहा गया था कि पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के आतंकवादी हैंडलर लखबीर सिंह रोडे ने पंजाब में विभिन्न स्थानों पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोटों को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
गुर्गों की भर्ती की
एनआईए की चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि रोडे ने पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ मिलकर आईईडी की तस्करी करने और इन योजनाओं को अंजाम देने के लिए भारत में गुर्गों की भर्ती की। रोडे ने पाकिस्तान स्थित हथियार-विस्फोटक-नारकोटिक्स तस्कर जुल्फिकार उर्फ पहलवान, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मलेशिया, सुरमुख सिंह उर्फ सम्मू की मदद से दिलबाग सिंह और राजनप्रीत सिंह ने भारत में विस्फोट करने और हथियारों की तस्करी करने के लिए एक आतंकी गिरोह का गठन किया।
आईईडी देने के लिए किया तस्करी चैनलों का इस्तेमाल
रोडे ने पाकिस्तान स्थित तस्कर जुल्फिकार और उसके सहयोगियों – सुरमुख सिंह और हरप्रीत सिंह के तस्करी चैनलों का इस्तेमाल गगनदीप सिंह को आईईडी देने के लिए किया, जिसने इसे लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में विस्फोट करने के लिए लगाया और इसमें अपनी जान गंवा दी। एनआईए ने पंजाब के मोहाली में एक विशेष एनआईए अदालत के समक्ष लुधियाना अदालत परिसर विस्फोट मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
20 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines