पूरे देश में इस समय LPG की किल्लत दिखाई दे रही है. लोगों की लंबी कतारें गैस एजेसियों के बाहर लग रही हैं और अब तो ये किल्लत लोगों की जान के लिए भी आफत बन गई है. हालात ऐसे हैं कि लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है. ताजा मामला पंजाब के बरनाला से सामने आया है. जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति लाइन में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगे हुए थे और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, बरनाला जिले के गांव शैहना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. यह बुजुर्ग गैस सिलेंडर लेने के लिए दो घंटे से लाइन में इंतजार कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, गांव शैहना के रहने वाले 66 साल के भूषण कुमार मित्तल, बेटे देवराज मित्तल आज सुबह 8 बजे से गैस सिलंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे. सिलेंडर लेने का उनका 25वां नंबर था. इसी बीच सिलेंडर पर बैठे-बैठे उन्हें हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
इस घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के परिवार वाले उनकी डेड बॉडी घर ले गए हैं और पोस्टमॉर्टम करवाया गया है.
इस बारे में भदौड हलके के कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह धालीवाल ने इस मौत के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि मृतक मजदूरी करके अपना घर चला रहा था. परिवार के साथ अपना दुख शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लोगों को सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है. जिसके चलते भूषण कुमार की मौत हुई है. उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान का सख्त रुख
गंभीर होते संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोर्चा संभाला है. उन्होंने जनता से घबराहट न फैलाने की अपील करते हुए कहा कि सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था कर ली है. सीएम ने सभी जिलों के उपायुक्तों (DC) को सख्त निर्देश दिए हैं कि गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए. प्रशासन का कहना है कि सिलेंडर का वितरण केवल ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ही होगा, ताकि व्यवस्था बनी रहे. हालांकि, सर्वर की समस्या ने इस प्रक्रिया को और जटिल बना दिया है.
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
10 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
16 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
20 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines