Lok Sabha Election 2024, अमृतसर: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि वह अमृतसर से चुनाव नहीं लड़ेंगे। पुरी ने यह बात ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अगला चुनाव अमृतसर से नहीं लड़ने की बात कही, वहीं पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD-B) के गठबंधन को लेकर उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने सो इनकार कर दिया।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बीते दिन ‘मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान’ के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पंजाब के अमृतसर में अमृतसर उत्तरी विधानसभा हलके की 12 पंचायतों में घर-घर पहुंचे। यहां से उन्होंने राजधानी दिल्ली में बनने जा रही अमृत वाटिका के लिए एक कलश मिट्टी जमा की, कई शहीद परिवारों के घर के आंगन की मिट्टी भी शामिल है।
इसी दौरान अमृतसर के रूप एवेन्यू में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने चंद्रयान 3 की सफलता के लिए देश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देशभर से मिट्टी चांद पर ले जाई जाएगी। उनसे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल किया गया कि अमृतसर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए उनकी क्या तैयारी है तो उन्होंने साफ इन्कार कर दिया। पुरी ने कहा कि वह अमृतसर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि वह तो पिछली बार भी यहां से चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं रखते थे।
भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देश के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनैतिक दलों के गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ को केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो गठबंधन बनाया है, वह सफल गठजोड़ नहीं है। इन लोगों की मोदी को हराने की चाहत पूरी नहीं होगी। उधर, जब लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल बादल (SAD-B) के गठबंधन को लेकर मीडिया की तरफ से सवाल किया गया तो पुरी ने सिर्फ इतना ही कहा कि इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। इसी के साथ उन्होंने यह इशारा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा के सिर पर टाल दी।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
3 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
12 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
16 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines