Speaker of the Legislative Assembly Kultar Singh Sandhwan: पंजाब के किसानों को धान की पराली और फसली अवशेष को खेतों में न जलाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य के साथ, ऐसे किसानों का पंजाब विधान सभा में सम्मान किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि जो किसानों की पराली को आग लगाने से पैदा होने वाले हवा और अन्य प्रदूषण को रोकने के लिए अपना योगदान देते है, राज्य सरकार उनकी तारीफ करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सभी जिलों में इन किसानों का सम्मान करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को ऐसे किसानों की सूची तैयार करने के लिए कहा, सूची के जरिए उनका मान-सम्मान किया जा सके।
शुद्ध वातावरण के लिए पराली न जलायें
स. संधवां ने कहा कि पराली को आग न लगाने वाले किसानों को सम्मानित करने के लिए कृषि और अन्य सम्बन्धित विभागों के सहयोग से राज्य भर में विशेष प्रोग्राम करवाए जाएंगे और इसके साथ-साथ विधान सभा में किसानों का सम्मान किया जायेगा। कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि पिछले साल भी पंजाब विधान सभा में किसानों का सम्मान किया गया था।
यह भी पढ़े: बिजनौर में विवाहिता से गैंगरेप और घर में लूट का मामला निकला फर्जी, आशिक संग मिलकर बनाया था सनसनीखेज प्लान
स्पीकर स. संधवां ने कहा कि जो किसान खेतों में आग नहीं लगाते, वे किसान वातावरण को प्रदूषण की वजह से सेहत को होने वाली खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। और खेतों की जमीन को ऊपजाउ बरकरार रख रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पराली को जलाना बंद करना होगा।
कुलतार सिंह संधवां ने किसानों से अपील की है, कि वे अपने गावों के खेतों में आग लगाने को मना करे। जिससे दूसरों को भी उनकी इस अमल से सीख मिल सके, जो न सिर्फ वातावरण बल्कि जमीन की उपजाऊ शक्ति के साथ-साथ मानवीय सेहत के लिए भी बहुत बेहतर होगा।
यह भी पढ़े: UP Police के ‘एनकाउंटर एक्शन’ के बाद सुधरे नहीं मनचले, महाराजगंज में युवती पर किया Acid Attack
अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील
विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने राज्य के किसानों से क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की है। जिससे साफ- सुथरा, हरा भरा और प्रदूषण रहित वातावरण बनाया जा सके। संधंवा ने किसानों को आधुनिक तकनीक वाली मशीनों की मदद से गेहूं की फसल की बुवाई करने के लिए भी प्रेरित किया। संधंवा ने कहा कि कृषि अधिकारी पंजाब भर में इन मशीनों के बारे किसानों को बता रहे है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
15 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
16 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
21 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
23 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines