हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे का साथी गिरफ्तार, SSOC ने अमृतसर एयरपोर्ट से दबोचा

Khalistani terrorist Paramjeet arrested: एसएसओसी की टीम ने मंगलवार को खालिस्तानी आतंकी परमजीत को अमृतसर एयरपोर्ट से अरेस्ट किया है। जानकारी अनुसार वह यूके में रहता था।

विज्ञापन
Khalistani terrorist Paramjeet arrested

Khalistani terrorist Paramjeet arrested: अमृतसर में SSOC की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने यूके बेस्ड एक आतंकी परमजीत सिंह को अरेस्ट किया है। टीम ने परमजीत को अमृतसर के एयरपोर्ट से पकड़ा है। सूत्रों की माने तो टीम ने यह गिरफ्तारी टेरर फंडिंग मामले को लेकर की है। एजेंसी के अनुसार परमजीत पाकिस्तान में कल हार्ट अटैक से मरे खालिस्तानी समर्थक लखबीर सिंह रोडे का साथी है। वह आज एयरपोर्ट से लंदन भागने की फिराक में था। इस दौरान पंजाब पुलिस की स्पेशल सैल ने उसको अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढे़ंः पंजाब में ट‍िफ‍िन बम का मास्‍टरमाइंड..भ‍िंडरावाला का भतीजा.. (https://www.algerie360.com/) ISI का प्‍यादा, लखबीर सिंह रोडे अब पहुंचा ‘जहन्‍नुम’

पंजाब पुलिस की स्पेशल सैल को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से परमजीत को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि परमजीत भारत के प्रतिबंधित आतंकी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन से जुड़ा हुआ था। इस संगठन का सरगना लखबीर सिंह रोडे था जिसकी कल हार्ट अटैक की वजह से पाकिस्तान में मौत हो गई। पकड़ा गया आतंकी इस संगठन के लिए फंड जुटाने का काम करता था। जानकारी के अनुसार खुफिया एजेंसियां डाडी से आतंकी गतिविधियों की प्लानिंग और उनके स्लीपर सेल नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें