Jalandhar sports industry get big relief soon MP Sushil Kumar Rinku raised demand: जालंधर में जीएसटी की बढ़ाई गई दरों से प्रभावित जालंधर की खेल इंडस्ट्री को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खेल उत्पादों पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की मांग उठाई है। साथ ही संबंधित उत्पादों के एचएसएन कोड समेत विस्तृत ब्यौरा सौंपा है। रिंकू ने कहा कि पहले इन उत्पादों पर जीएसटी दर 5 फीसदी हुआ करती थी लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया, जिससे देश भर में मशहूर जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि खेल उद्योग को बचाने के लिए जीएसटी दर को न्यायसंगत बनाए जाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने संबंधित उत्पादों की सूची केंद्रीय वित्त मंत्री को सौंपी है।
स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की समस्या रखी सामने
उल्लेखनीय है कि सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सितंबर महीने में मुलाकात की थी, जिसमें जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की समस्या उनके सामने रखी थी और खेल उद्योग पर जीएसटी दर कम करने के लिए कहा था। अब सुशील रिंकू ने वित्त मंत्री को लगभग डेढ़ दर्जन उत्पादों के एचएसएन कोड सौंपे हैं, जिस पर जीएसटी दर 18 फीसदी से कम करके 5 फीसदी करने का निवेदन किया गया है। इनमें आम लोगों की तरफ से प्रयोग किए जाने वाले लगभग सभी तरह के खेल उत्पाद शामिल हैं, चाहे वह स्पोर्ट्सवेयर हो, ट्रेवलिंग बैग्स हों, या फिर खेल से संबंधित आइटम्स हों।
जीएसटी की दर बढ़ने से सभी वर्ग प्रभावित हुए
सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि ज्यादातर खेल उत्पादों का इस्तेमाल स्कूलों में बच्चों व गरीब वर्ग के द्वारा किया जाता है और जीएसटी की दर बढ़ने से ये सभी वर्ग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वहीं स्पोर्ट्स का ज्यादातर सामान स्कूलों में बच्चों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।
रिंकू ने कहा कि इन उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाना गलत है क्योंकि इससे जहां इंडस्ट्री प्रभावित होगी, वहीं गरीब वर्ग से संबंधित लोग भी परेशान होंगे। रिंकू ने कहा कि एक तरफ हमारी इंडस्ट्री चीन से आने वाले सस्ते सामान की वजह से पहले ही परेशान है लेकिन अब सरकार द्वारा जीएसटी की दर बढ़ाने से यह चुनौती और बढ़ जाएगी। हमारी इंडस्ट्री कैसे चीनी इंडस्ट्री का मुकाबला करेगी, इसलिए जहां जीएसटी की दर कम करना इंडस्ट्री के लिए जरूरी है, वहीं आम लोगों को भी इसका फायदा होगा। सांसद ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
ये भी पढ़ें: पंजाब के पैंशनरों के लिए खुशखबरी, CM भगवंत मान ने दी मंहगाई भत्ता बढ़ोतरी को मंजूरी
ये भी पढ़ें: बठिंडा में गरजे केजरीवाल: केंद्र ने परेशान किया फिर भी पंजाब में विकास हुआ
ये भी पढ़ें: पंजाब की भगवंत मान सरकार का विकास रथ बठिंडा पहुंचा, 1125 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
12 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
18 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
22 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines