बठिंडा में गरजे केजरीवाल: केंद्र ने परेशान किया फिर भी पंजाब में विकास हुआ, 13 की 13 सीटें AAP को दीजिएगा

Arvind Kejriwal Vikas Kranti Rally : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भटिंडा में विकास क्रांति रैली में कहा कि भगवंत मान की सरकार में राज्य विकास की लहर देख रहा है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पंजाब की 12 और चंडीगढ़ की एक सीट आप को देने की अपील भी की।

Delhi CM Arvind Kejriwal

बठिंडा में रैली को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal Vikas Kranti Rally : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को पंजाब के बठिंडा में विकास क्रांति रैली को संबोधित किया। यहां केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लिए 1125 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके बाद केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की 12 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को देने की अपील की।

विज्ञापन

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पहली बार ऐसी सरकार आई है जो शहीदों के परिवारों का सम्मान करती है। अग्निवीर शहीद अमृतपाल के परिवार की केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। लेकिन भगवंत मान ने उनके घर जाकर परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि दी। देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए अमरीक सिंह के पिता को भी एक करोड़ रुपये की राशि दी गई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के लोगों को परेशान कर रही है।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में सभी 13 सीटें आप को देने की अपील

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए हेल्थ का पैसा रोक दिया, सड़क बनाने के लिए 5500 करोड़ रुपये का पैकेज रोक दिया। यहां तक कि बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को श्री पटना साहिब, हुजूर साहिब के दर्शन करने के लिए ट्रेन तक देने से मना कर दिया। अब पंजाब में विकास की लहर चल रही है। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की 12 और चंडीगढ़ की एक यानी 13 की 13 सीटें आम आदमी पार्टी को दीजिएगा।

विज्ञापन

इतिहास में किसी ने नहीं दिया पंजाब को इतना बड़ा पैकेज

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि 75 साल के इतिहास में किसी भी सरकार ने बठिंडा के लिये इतना बड़ा पैकेज देने का काम नहीं किया। आज भगवंत मान की सरकार बठिंडा की 1125 करोड़ का यह पैकेज दे रही है। उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कामों का हिसाब भी मांगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में 25 आम आदमी क्लीनिक पहले से चल रहे हैं और इस पैकेज के तहत 13 और ऐसे क्लीनिक बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस पर किया जोरदार हमला

केजरीवाल ने कहा कि इससे पहले हमने गुरदासपुर को 1850 करोड़ और होशियारपुर को 850 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। अब पंजाब के कोने-कोने का विकास होगा। बठिंडा को दिए गए पैकेज से सड़क, सीवर, अस्पताल, बस स्टैंड और फ्लाई ओवर सहित अन्य कई काम एक साथ कराए जाएंगे। उन्होंने कहा, हमारी सरकार पंजाब में अब तक 42,000 सरकारी नौकरियां दे चुकी है। क्या अकाली-भाजपा सरकार और कांग्रेस ने बिना पैसे या सिफारिश के नौकरियां दी हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ