पंजाब के पैंशनरों के लिए खुशखबरी, CM भगवंत मान ने दी मंहगाई भत्ता बढ़ोतरी को मंजूरी
Employees and Pensioners DA Increase: सीएम मान ने पंजाब के मुलाजिमों और पैंशनरों के मंहगाई भत्ता में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Employees and Pensioners DA Increase, चंडीगढ़: पंजाब के लाखों मुलाजिमों और पैंशनरों के लिए खुशखबरी आई है। नए साल के पहले मान सरकार पंजाब के मुलाजिमों और पैंशनरों को नए साल का खास तोहफा दिया है। सीएम मान ने राज्य के मुलाजिमों और पैंशनरों के मंहगाई भत्ता (डीए) में 1 दिसंबर, 2023 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ मंहगाई भत्ता 34 से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गई है। इस बात पर फैसला मुख्यमंत्री के साथ मुलाजिमों के बैठक के दौरान लिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से लाखों मुलाजिमों और पैंशनरों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि मुलाजिम प्रांतीय प्रशासन का अहम हिस्सा है और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी और मुलाजिमों की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करने का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार के वित्त सचिव के साथ मीटिंग की जाएगी। भगवंत सिंह मान ने स्टेनो टाईपिस्टों के लिए सीनियारता के आधार पर अलग-अलग विभागों में तरक्कियों को टाईम स्केल पर तैयार करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा कि सभी विभागों की मनिस्टरियल सेवाओं में खाली पड़े पदों को तरक्की के द्वारा भरने की प्रक्रिया दो महीनों के अंदर पूरी जाएगी। उन्होंने एसीपी स्कीम बहाल करने सहित मुलाजिमों की कई लटकतीं मांगों के समाधान के लिए कमेटी बनाने का ऐलान भी किया। भगवंत सिंह मान ने मुलाजिमों को भरोसा दिया कि राज्य सरकार उनकी भलाई के लिए काम करते रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: