Jalandhar By-Election: आप ने सुशील कुमार रिंकू को बनाया उम्मीदवार, सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी जानकारी
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Jalandhar By-Election: जालंधर लोकसभा संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को अपना उम्मीदवार बनाया है। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
बता दें कि सुशील कुमार रिंकू बुधवार को ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इससे पहले वे कांग्रेस में थे। सुशील कुमार कांग्रेस से टिकट पाने की जुगत में थे लेकिन कांग्रेस ने दिवंगत सांसद संतोष चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को चुनावी मैदान में उतार रखा है।
https://twitter.com/ANI/status/1643885113003110400?cxt=HHwWgMDTwZ6zoNAtAAAA
भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल-बसपा गठजोड़ ने अभी तक अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी दूसरी ऐसी पार्टी बन गई है जिसने जालंधनर उपचुनाव के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: