Delhi Police Arrest Shooter Harry: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले के वांछित शूटर हैरी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, आरोपी हैरी तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर कौशल का साथी है, जो संदीप नंगल की हत्या के बाद से ही फरार था। संदीप की हत्या के बाद से ही पंजाब पुलिस शूटर हैरी की तलाश कर रही थी। इस बीच हैरी दिल्ली पुलिस के हत्थे ही चढ़ गया। खबरों की माने तो जालंधर पुलिस हैरी को जल्द ही प्रोडक्टशन वारंट पर पंजाब ला सकती है।
जालंधर पुलिस का प्रोडक्टशन वारंट
पुलिस की माने तो हैरी के जरिए पुनीत और लल्ली के बारे में भी जानकारी मिल सकती है। पुनीत और लल्ली भी संदीप की हत्या के मामले में फरार आरोपी है। जालंधर पुलिस हैरी को प्रोडक्टशन वारंट पर लाकर उसेसे इस मामले को लेकर पूछताछ करेगी।
यह भी पढ़ें: पंजाब के लिए गुड न्यूज, इन्वेस्टर्स की पहली पसंद बना मोहाली, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट में दिखाई दिलचस्पी
हत्याकांड के आरोपी
बता दें कि संदीप हत्याकांड में मामले में अमृतसर के सनोवर ढिल्लों, सुखविंदर सिंह दुनो उर्फ सुक्खा सिंह, कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा और सब्बा खियाड़ा नामजद आरोपी है। जिसमें सनोवर ढिल्लों इस समय कनाडा में रहे रहा है, सुखविंदर सिंह दुनो मलेशिया में रह रहा है, वहीं, सुरजन सिंह चट्ठा पुलिस की गिरफ्त में है और सब्बा खियाड़ा ने अमेरिका में है। इन सभी ने मिलकर जेल में संदीप नंगल अंबिया को जान से मारने की साजिश रची थी।
कोर्ट में सुनवाई
संदीप हत्याकांड मामले में पुलिस ने अब तक आरोपी मनजोत उर्फ जोत, हरिंदर सिंह फौजी, यादविंदर सिंह, सचिन कुमार, विकास माहले और राजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में 14 सितंबर को इस केस की सुनवाई होगी। इसके अलावा इस मामले में गिरफ्तार नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा के मामले में 15 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
2 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
2 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
3 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
3 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
4 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
4 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
5 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines