Punjab Revenue Department Special Camps: पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी है। लम्बित पड़े इंतकाल करने के लिए भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए राजस्व विभाग को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। नए आदेशों के अनुसार, राजस्व विभाग 6 जनवरी (शनिवार) को छुट्टी वाले दिन पंजाबभर में स्पेशल कैंप लगाएगा और लम्बित पड़े इंतकाल दर्ज कराएगा।
आदेशों का पालन नहीं होने पर कार्रवाई होगी
जानकारी देते हुए पंजाब के राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने बताया कि राजस्व विभाग की सेवाएं लोगों तक सुचारू तरीके से पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इसके तहत 6 जनवरी को छुट्टी वाले दिन पंजाबभर के राजस्व दफ्तरों में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और लम्बित पड़े इंतकाल दर्ज करेंगे। जिम्पा ने लोगों से इस विशेष कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। विशेष कैंप में सभी लम्बित इंतकाल मौके पर ही दर्ज करने के लिए अधिकारियों को पहले ही आदेश दिए जा चुके हैं।
जिम्पा ने कहा कि वह लम्बित इंतकालों के निपटारे के काम पर लगातार निगरानी रख रहे हैं, ताकि यह काम समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को इस काम में किसी भी तरह की कोताही न बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि लोगों के जायज काम करने में किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खि़लाफ़ बनती कार्रवाई की जाएगी।
सरकार ने जारी किए हुए हैं हेल्पलाइन नंबर्स
मंत्री जिम्पा ने कहा कि राजस्व विभाग में यदि किसी भी स्तर पर लोगों को कार्य करवाने में कोई दिक्कत आती है तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 81849-00002 पर कॉल या व्हाट्सऐप करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। NRI अपनी लिखित शिकायतें 94641-00168 नंबर पर भेज सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रशासनिक कामकाज सुचारू करने के लिए सार्थक कोशिशें कर रही है। इसके अंतर्गत 43 प्रशासनिक सेवाएं पहले ही लोगों के घरों में पहुंचा दी गई हैं। राजस्व विभाग के सभी कामों को भी सुचारू किया जा रहा है, ताकि लोगों को जायदाद सम्बन्धी किसी भी तरह के झगड़े का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार कर रहे औचक दौरे
मंत्री जिम्पा ने कहा कि राजस्व विभाग के कामकाज को चुस्त-दुरुस्त और सुचारू करने में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पूरी सहृदयता से लगे हुए हैं और वह पंजाब की तहसीलों के औचक दौरे भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने होशियारपुर तहसील के दौरे के दौरान राजस्व विभाग से सम्बन्धित कामकाज में तेज़ी लाने के आदेश दिए थे। इस पर अमल करते हुए अब ख़ुद राजस्व मंत्री आने वाले दिनों में तहसील दफ्तरों का औचक दौरा करके कामकाज की समीक्षा करेंगे, जिससे लोगों को प्रशासनिक कार्य करवाने में कोई दिक्कत न आए।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
9 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
20 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines