Navjot Sidhu: पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू 26 जनवरी को जेल से रिहा हो सकते हैं। रोड रेज मामले में सिद्धू पिछले छह महीने से पटियाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धू ने ध्यान और योग की मदद से जेल में 34 किलो वजन कम किया है।
दरअसल, अच्छे बर्ताव की वजह से रिहाई के लिए मांगी गई नामों की सूची में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है। बता दें कि 1988 के रोड रेज मामले में सिद्धू एक साल की सजा काट रहे हैं।
और पढ़िए – Gujarat Assembly Election 2022: चुनाव प्रचार खत्म अब 1 दिसंबर को होगा पहले चरण का मतदान
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1597820240397709315
सिद्धू के सहयोगी और पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा के अनुसार, सिद्धू जेल में रोजाना कम से कम चार घंटे ध्यान करते हैं। साथ ही दो घंटे योग और व्यायाम, जबकि दो से चार घंटे पढ़ाई करते हैं और चार घंटे ही सोते हैं।
और पढ़िए – Vikram Kirloskar Dies: टोयोटा इंडिया के वाइस चेयरमैन नहीं रहे, जापानी फर्म को ऐसे लाए थे भारत
पूर्व विधायक ने किया ये दावा
पटियाला जेल में पिछले शुक्रवार को चीमा ने 45 मिनट तक सिद्धू से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि जब सिद्धू साहब अपनी सजा पूरी करके बाहर आएंगे तो आप उन्हें देखकर हैरान रह जाएंगे।
पूर्व विधायक ने कहा कि सिद्धू बिल्कुल वैसे ही दिखते हैं जैसे एक क्रिकेटर के रूप में अपने सुनहरे दिनों में दिखते थे। उन्होंने 34 किलो वजन कम किया है।
पूर्व विधायक ने कहा, “वह वास्तव में अच्छा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मुझे बताया कि उनका लिवर, जो उन्हें दिक्कत देता था, अब बेहतर है।” चीमा ने आगे कहा, “सिद्धू नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर और एम्बोलिज्म से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने उन्हें विशेष आहार की सलाह दी जिसमें नारियल पानी, कैमोमाइल चाय, बादाम का दूध और मेंहदी की चाय शामिल है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
6 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
12 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
1 day ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines