Vikram Kirloskar Dies: टोयोटा इंडिया के वाइस चेयरमैन नहीं रहे, जापानी फर्म को ऐसे लाए थे भारत

Vikram S Kirloskar

Vikram Kirloskar Dies: विक्रम एस किर्लोस्कर का मंगलवार को बेंगलुरु में 64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे टोयोटा मोटर प्राइवेट के वाइस चेयरमैन थे और भारत के ऑटोमोटिव उद्योग के सबसे बड़े दिग्गजों में शामिल थे। टोयोटा इंडिया के ट्विटर हैंडल के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को बेंगलुरु के हेब्बल श्मशान घाट में होगा।

विक्रम किर्लोस्कर ने अमेरिका में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी। उन्होंने 1990 के दशक के अंत में जापान की टोयोटा मोटर कॉर्प को भारत लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

1888 में शुरू हुए किर्लोस्कर समूह के चौथी पीढ़ी के सदस्य विक्रम, किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष थे। किर्लोस्कर समूह ज्यादातर अन्य संबंधित उत्पादों के साथ पंप, इंजन और कंप्रेशर्स का निर्माण करता है।

ऐसा था विक्रम किर्लोस्कर का प्रारंभिक जीवन

विक्रम एमआईटी में कई एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में शामिल थे। विक्रम ने बाद में रोड आइलैंड स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी में काम किया। विक्रम ने कॉलेज के बाद अपने पारिवारिक व्यवसाय में काम करना शुरू किया। इसकी शुरुआत उन्होंने प्रोडक्शन इंजीनियरिंग से की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कई प्रक्रियाओं और मशीन टूल्स को डिजाइन और विकसित किया।

विक्रम को खाना बनाने के काफी शौकिन थे। वे और उनकी पत्नी गीतांजलि नियमित रूप से गोल्फ खेलते थे। उनकी एक बेटी भी है।

इससे पहले मंगलवार को, टोयोटा इंडिया ने ट्वीट किया, “29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस. किर्लोस्कर के असामयिक निधन की सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि उनके लिए प्रार्थना करें, ताकि उनकी आत्मा को शंति मिले।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया और लिखा कि भारत के मोटर वाहन उद्योग के दिग्गजों में से एक टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर के दुखद और असामयिक निधन पर हार्दिक संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। भगवान परिवार और दोस्तों को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ