Ferozepur PGI Satellite Center, चंडीगढ़: पंजाब की जनता के लिए एक खुशखबरी है, फिरोजपुर में नया पीजीआई सैटेलाइट सेंटर खुलने वाला है। इस पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के शुरुआत की नींव का पत्थर 26 सितंबर 2023 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रखेंगे। इसके लिए चंडीगढ़ के पीजीआई की तरफ से फिरोजपुर सैटेलाइट सेंटर के नींव पत्थर कार्यक्रम तैयरियां भी शुरू कर दी गई है।
490 करोड़ में बनेगा फिरोजपुर का सैटेलाइट सेंटर
सैटेलाइट सेंटर के नींव पत्थर कार्यक्रम को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 26 सितंबर को नॉर्थ जोन काउंसिल मीटिंग के लिए अमृतसर जाएंगे। इसी दौरान वो फिरोजपुर में पीजीआई के सैटेलाइट सेंटर के नींव का पत्थर रखेंगे। इस सैटेलाइट सेंटर निर्माण के लिए कुल 490 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस सेंटर में मरिजों को 10 क्लीनिकल स्पेशलिटी डिपार्मेंट के साथ 5 अन्य विभागों में 30 ICU वार्ड की सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: अमित शाह का पंजाब दौरा रद्द, पार्टी नेतृत्व बता रहा मौसम की खराबी; राजनैतिक कयास कुछ और ही
संगरूर सैटेलाइट सेंटर का लोग ले रहें लाभ
बता दें कि, कुछ समय पहले ही पंजाब के संगरूर में सैटेलाइट सेंटर बनकर तैयार हो चुका है। संगरूर के इस सैटेलाइट सेंटर में 8 अलग-अलग विभागों की ओपीडी चलाई जा रही है। वहीं, इसके अलावा संगरूर सैटेलाइट सेंटर में 100 बेड वाले IPD वार्ड और 100 बेड का सर्जरी वार्ड भी संचालित किया जा रहा है। इस सैटेलाइट सेंटर की शुरुआत साल 2016 में हुई थी। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक इस सैटेलाइट सेंटर के OPD के कुल में 3 लाख से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा रहा हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
8 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
1 day agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
1 day agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
2 days agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines