Education Minister Harjot Singh Bains: पंजाब के 19,109 सरकारी स्कूलों में अभिभावकों-अध्यापक मिलनी (16 दिसंबर) को होगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विद्यार्थियों के अभिभावकों को मेगा पी.टी.एम. में बढ़-चढक़र शामिल होने का न्योता दिया गया। साथ ही स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा अभिभावकों को मेगा पी.टी.एम. में शामिल होने का न्योता दिया गया। उन्होने कहा कि ‘‘माता- पिता शिक्षा क्रांति के गवाह बनें ’’।
मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा एक वॉयस मैसेज जारी करते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों के माता-पिता को न्योता दिया। उन्होने कहा कि वह मेगा पी.टी.एम. में जरूर जाएं, जिससे वह बच्चों सम्बन्धी जानकारी हासिल करने के साथ-साथ शिक्षा सुधार सम्बन्धी कोई सुझाव देना चाहता हैं तो वह भी जरूर दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए और उनकी शान बहाल करने के लिए वचनबद्ध है और कोशिशें कर रही है।
अध्यापक और माता-पिता बच्चों का फीडबैक करेंगे साझा
भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसमें अध्यापक और माता-पिता बच्चों की फीडबैक एक दूसरे के साथ साझा करेंगे। बच्चा स्कूल में क्या करता है या स्कूल के बाद बच्चों की क्या ऐक्टिविटी रहती है, यह अध्यापकों को भी पता होनी चाहिए। स्कूलों के जो प्रबंध हैं उनके बारे में भी माता-पिता को पता लग सके, उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चो के भविष्य संबंधी सुझाव भी दे और अगर कोई शिकवा-शिकायतें हैं तो भी वह भी साझे करें। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि उनका सपना पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाना है, जिसको साकार करने के लिए हम सभी एक दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे।
16 दिसंबर को अभिभावक-अध्यापक मिलनी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा में गुणात्मक सुधार और क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए किए जा रहे कार्यों की श्रृंखला में पंजाब के 19,109 सरकारी प्राईमरी और अपर-प्राईमरी स्कूलों में तारीख 16 दिसंबर, 2023 को अभिभावक-अध्यापक मिलनी करवाई जा रही है, जिसमें 20 लाख से अधिक अभिभावक शामिल होंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सुबह 10:00 बजे के बाद दोपहर 3:30 बजे तक चलने वाले इस प्रोग्राम में अध्यापक, विद्यार्थी और उनके माता-पिता, स्कूल मैनेजमेंट कमेटियों और अन्य आदरणीय व्यक्ति मिल बैठकर स्कूल शिक्षा के प्रबंधों को बेहतर बनाने के लिए विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर स्कूलों में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां, पुस्तकालयों और अकादमिक उपलब्धियां इस प्रोग्राम का आकर्षण का केंद्र होंगी।
यह भी पढ़े: पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन और 13 पिस्तौल किए पुलिस ने बरामद
अभिभावकों को मेगा पी.टी.एम. में शामिल होने का दिया न्योता
उन्होंने बताया कि इस मेगा पी.टी.एम. का उद्देश्य अभिभावकों और अध्यापकों के बीच विद्यार्थियों की अब तक की कारगुजारी संबंधी सीधी फीडबैक साझा करना है। इसके अलावा मिशन समर्थ, मिशन 100 फीसदी, विद्यार्थियों की स्कूल में हाजिरी और नये दाखिलों संबंधी जानकारी साझा करने में भी सहायक सिद्ध होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभिभावकों को मेगा पी.टी.एम. में शामिल होने का न्योता देते हुए कहा कि इस मेगा पी.टी.एम में हिस्सा लेकर वह भी शिक्षा क्रांति के गवाह बनें।
यह भी पढ़े: घर बैठे पूरे होंगे काम, डायल करें 1076, पंजाब CM ने की ‘भगवंत मान सरकार तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत
पी.टी.एम. में अपने माता-पिता या दादा- दादी को जरूर आएं लेकर
शिक्षा मंत्री ने अपने बुलावे में अभिभावकों को कहा कि वह इस मेगा पी.टी.एम. में जरूर भाग लें और भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन बनाने के लिए शुरू किये गए प्रयास जैसे कि कैंपस मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड, क्लास रूम, लैब्स, ग्राऊंड, ट्रांसपोर्ट सर्विस, स्कूल ऑफ ऐमीनैंस, विद्यार्थियों की वर्दी आदि को अच्छी तरह से देख सकें। उन्होंने स्कूल विद्यार्थियों को भी अपील की कि वह इस मेगा पी.टी.एम. में अपने माता-पिता या दादा- दादी को जरूर लेकर आएं।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
23 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines