जिंदगी से कीमती हो गया मोबाइल फोन; फिरोजपुर में दो सगे भाइयों को गोलियों से भूना

260823PB01

फिरोजपुर: आज के तकनीकी युग में मोबाइल फोन आदमी के लिए कीमती हो गया है, इसका अंदाजा बीती रात पंजाब के फिरोजपुर से आई एक घटना से सहज ही लगाया जा सकता है। बीती रात यहां मोबाइल फोने को लेकर हुए झगड़े में दे सगे भाइयों की जान चली गई। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वो झगड़े में बीच-बचाव करे के लिए गए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जिले के गांव अराईयां खुर्द निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि गांव के बली नामक एक युवक का भावड़ा के सुक्खा, हैप्पी, सन्नी और गुरहरसहाय के मनदीप के साथ मोबाइल फोन को लेकर कोई विवाद चल रह था। गांव में निवर्तमान पंच की हैसियत रखता उसका (शिकायतकर्ता का) भाई जगदीश सिंह और दूसरा भाई कुलदीप सिंह राजीनामा करवाने के लिए भावड़ा गए थे।

विज्ञापन

वहां कहासुनी के बाद जब दोनों भाई घर लौट रहे थे तो भावड़ा के सुक्खा, हैप्पी, सन्नी और गुरहरसहाय के मनदीप ने गांव महिमा में दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने उन दोनों पर फायरिंग कर दी। सीने में गोलियां लगने से घायल दोनों भाइयों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते यहां से फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया तो इसी बीच रास्ते में जगदीश की मौत हो गई। इसके बाद फरीदकोट में उपचार के दौरान कुलदीप सिंह ने भी दम तोड़ दिया।

इस शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को पांच के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में थाना लक्खोके बहराम के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि गुरमीत सिंह के बयान पर पुलिस ने आरोपी सुक्खा, मनदीप, हैप्पी, सन्नी और प्रेम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पांचों आरोपी फरार हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ