चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंदर सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा यह केस दर्ज किया गया है।
एजेंसी की पटियाला रेंज में मामला किया गया दर्ज
गुरुवार को इस केस के बारे में जानकारी साझा करते हुये विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी एफ. आई. आर. नं. 26 तारीख 02-08-2023 को भ्रष्टाचार विरोधी एक्ट की धाराओं 13(1) बी, 13(2) के अधीन थाना विजिलेंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में दर्ज की गई है।
पारिवारिक सदस्यों की आय रही 7,85,16,905 करोड़
विजिलेंस ब्यूरो ने कहा कि जांच के दौरान सामने आया है कि मार्च 2017 से सितम्बर 2021 तक पूर्व मीडिया सलाहकार चाहल और उसके पारिवारिक सदस्यों की आय 7,85,16,905 रुपए थी जबकि 31,79,89,011 रुपए खर्च किये गए, जोकि आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 305 फ़ीसदी अधिक है।
पांच मंजिला कमर्शियल इमारत
विजिलेंस के मुताबिक मुलजिम भरत इंदर सिंह चाहल ने अपने और अपने पारिवारिक सदस्यों के नाम पर कई जायदादें बनाईं, जिनमें सरहिंद रोड पटियाला पर स्थित दसमेश लग्जरी वैडिंग रिजोर्ट (अलकाज़ार), मिनी सचिवालय रोड पटियाला पर 2595 गज़ की पांच मंजिला कमर्शियल इमारत (पशु पालन विभाग की साइट), नाभा रोड पर टोल प्लाज़ा के नज़दीक गाँव कलियान में 72 कनाल 14 मरले ज़मीन शामिल है। इसके इलावा उसने फ़तेहगढ़ साहिब जिले के गाँव मालाहेड़ी और हरबंसपुरा में भी ज़मीन ख़रीदी गई है।
(Xanax)
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines