पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा आरोप, बोले- विजिलेंस ने मुझे बुलाया है, वे मुझे मार सकते हैं

Punjab, Punjab News, Punjab Former Chief Minister Channi, Charanjit Singh Channi

कांग्रेस ने चरणजीत सिंह के बयान से किया किनारा।

Disproportionate Assets Case: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विजिलेंस पर बड़ा आरोप लगाया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चन्नी ने कहा कि पंजाब विजिलेंस ने मुझे पूछताछ लिए बुलाया है। वे मुझे 20 अप्रैल को बुलाने वाले थे लेकिन उन्होंने मुझे आज बुलाया जब सारे दफ्तर बंद हैं… मैं वहां अकेला जाऊंगा, तुम मुझे मार सकते हो, मुझे जेल भेज सकते हो, जो चाहो करो। वे मुझे भी मार सकते हैं लेकिन मैं उसके लिए तैयार हूं।

विज्ञापन

चन्नी ने आज सुबह चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान ये बातें कही। उधऱ, विजिलेंस के एक अधिकारी ने कहा कि जांच अधिकारी 20 अप्रैल को व्यस्त हैं और इसीलिए चन्नी से पूछताछ शुक्रवार को फिर से तय की गई है। इससे पहले चरणजीत को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन चन्नी ने अपनी व्यस्तता का हवाला दिया था, जिसके बाद पूछताछ 20 अप्रैल को निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1646727957724168192

विज्ञापन

चन्नी ने बताया कि 10 मई को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर के साथ गए थे। इस दौरान उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कहा कि मैं सच बोलना जारी रखूंगा। विरोधियों को दबाने के लिए लोकतंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन

विजिलेंस ने पिछले साल नवंबर में शुरू की थी जांच

चन्नी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाती है जबकि पंजाब में उसकी सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए सतर्कता ब्यूरो का दुरुपयोग कर रही है। बता दें कि ये पहली बार है कि चन्नी मामले में विजिलेंस के सामने पेश होंगे, जिसकी जांच पिछले साल 18 नवंबर को शुरू की गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ