कांग्रेस MLA की गिरफ्तारी के बाद 'I.N.D.I.A.' को लेकर केजरीवाल बोले - हम साथ हैं, साथ रहेंगे...
Edited By News24 हिंदी

Delhi CM Kejriwal
Edited By News24 हिंदी

Delhi CM Kejriwal
CM Kejriwal On India Alliance : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के साथ है और वह इससे अलग नहीं होगी। उनका यह बयान ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की गिरफ्तारी के बाद आया है। बता दें कि सुखपाल सिंह खैहरा की गिरफ्तारी ने ‘आप’ और कांग्रेस के बीच लड़ाई को और तेज कर दिया और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की आलोचना की।
हालांकि, ‘आप’ ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि विधायक के खिलाफ कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई है। एक प्रेस कॉन्फ्रेस में ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल से पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद ‘इंडिया’ गठबंधन के भविष्य के बारे में पूछा गया था, जिसका केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि हम इंडिया गठबंधन से अलग नहीं होंगे।
आगे केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान की सरकार पंजाब में ड्रग्स की तस्करी को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है, मैं किसी घटना विशेष पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूँ। वही विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ द्वारा अभी तक प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार पेश नहीं करने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, हमें एक योजना बनानी होगी ताकि भारत के 140 करोड़ लोगों को लगे कि वे ही प्रधानमंत्री हैं। हमें लोगों को सशक्त बनाना है, किसी एक व्यक्ति को नहीं।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: