हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का काम शुरू, CM भगवंत मान बोले-व्यापार-उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
cm bhagwant mann

Punjab News: लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लंबे समय से लटक रहे जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। इस प्रोजैक्ट पर 13.74 करोड़ की लागत आयेगी। सीएम मान ने काम शुरू होने पर खुशी जताई है।

व्यापार-उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ‘जिले के लोगों के लिए आज का दिन ‘ऐतिहासिक दिन’ है, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के मुकम्मल होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है, क्योंकि इससे जालंधर शहर से होशियारपुर जाने वाले लोगों और माता चिंतपुरनी के पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जाने वालों को सुविधा होगी।

इसके अलावा अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट मुकम्मल होने से इस क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को भी उपयुक्त बढ़ावा मिलेगा। जो राज्य के लिए अच्छा साबित होगा।’

सितंबर तक काम पूरा हो जाएगा

सीएम मान ने सितंबर तक काम पूरा होने का वादा करते हुए कहा कि ‘इस सड़क का काम शुरू होना राज्य सरकार की लोगों के साथ किये वादे को पूरा करने के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि अभी जालंधर से नये सांसद सुशील कुमार रिंकू का शपथ उठाना अभी बाकी है लेकिन सड़क का काम शुरू भी हो चुका है। भगवंत मान ने कहा कि सड़क का निर्माण सितंबर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अपना वायदा पूरा किया है।’

गुणवत्ता से होना चाहिए काम

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण के लिए गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करते समय उच्च गुणवत्ता के मानक की पालन की जानी चाहिए। सीएम ने कहा कि इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह स्वयं भी इस प्रोजैक्ट की प्रगति का जायज़ा लेते रहेंगे जिससे काम को समय पर पूरा किया जा सके।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें