Punjab News: मुख्य मंत्री भगवंत मान सिंह ने उत्तरी जोनल काउंसिल (NZCC )की 32वीं बैठक में पंजाब के हक ,विकास और सुरक्षा से जुड़े बड़े मुद्दों को बड़ी ही मजबूती के साथ उठाया. CM मान सिंह ने साफ कहा की पंजाब ने पिछले तीन सालों में जनता के लिए ऐतिहासिक काम किए है और राज्य को देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल करने में काम तेजी से जारी है.
फरीदाबाद में सोमवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री मान सिंह ने चंडीगढ़, पंजाब विश्वविद्यालय, नदी जल विवाद, BBMB,SYL और यमुना जल जैसे कई अहम मुद्दों पर पंजाब पक्ष जोरदार ढंग से पेश किया मान सिंह ने दोहराया कि चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है और इंदिरा गाँधी समझौते व राजीव-लोंगोवाल समझौते में भी यह साफ लिखा गया है. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी को पंजाब की पहन बताया और उसके प्रशासनिक ढांचे में केंद्र के हस्तक्षेप का विरोध किया.
जल मुद्दों पर CM मान ने कहा कि सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद पश्चिम नदियों के पानी को भारत की मोड़ना चाहिए। रावी ब्यास पर पानी की कमी और भूजल के अत्यधिक दोहन को देखते हुए SYL पर किसी भी तरह का निर्णय ट्रिब्यूनल के अंतिम फैसले तक रोकना जरुरी है.
उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि पंजाब के नुकसान को देखते हुए गाद निकालने और बाढ़ नियंत्रण कार्यों में मदद की जाए
CM मान सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने तीन साल में जनता को मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं, मुफ्त बस यात्रा,881 आम आदमी पार्टी क्लीनिक और स्कूल जैसी सुविधाएं दी हैं-ये उपलब्धियां केंद्र के सहयोग से और भी मजबूत होंगी. उन्होंने न केबल बाढ़ प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण में केंद्र से समर्थन की सहारना की, बल्कि केंद्र सरकार की ओर से बैठक का आयोजन करने के और राज्य के बीच बातचीत का मंच देने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद भी किया.
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
2 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
2 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
2 days agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
2 days agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
2 days agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
4 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
4 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
4 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
4 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines