---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

‘पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की साजिश’, सुखबीर बादल पर हमले पर CM मान का रिएक्शन

CM Bhagwant Mann Reaction on Attack on Sukhbir Badal: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये पंजाब और पंजाबियत को बदनाम करने की साजिश थी।

---विज्ञापन---

CM Bhagwant Mann Reaction on Attack on Sukhbir Badal: पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर आज शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर एक व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। इस घटना के पूरे पंजाब में सनसनी फैला दी। स्वर्ण मंदिर के बाहर दिन दहाड़े सुखबीर बादल पर गोली चलाई गई। हालांकि, इस हादसे में सुखबीर बादल बाल-बाल गए। अब इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रिएक्शन सामने आया है। सीएम मान ने सुखबीर बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। साथ ही उन्होंने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की तारीफ भी की है।

सुखबीर बादल पर हमले पर CM मान का रिएक्शन

सीएम भगवंत मान ने कहा कि सुखबीर बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। साथ ही पंजाब पुलिस की तारीफ करता हूं कि उन्होंने आज एक बड़ी घटना होने से बचा लिया। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। ये पंजाब पुलिस की तत्परता ही है कि पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश पल नाकाम हो गई। इस दौरान सीएम मान ने बताया कि उन्होंने पुलिस को सख्त निर्देश दिए है कि इस घटना की तुरंत जांच की जाए और रिपोर्ट सौंपी जाएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Video: सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला, स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग, मुख्य द्वार पर कर रहे थे सेवा

हर एक एंगल पुलिस कर रही है जांच

वहीं इस मामले पर आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि स्वर्ण मंदिर के बाहर जो घटना घटी है वह उसकी कठोर शब्दों में निंदा करते हैं। हमारे समाज में इस तरह के हमले और हिंसा का कोई स्थान नहीं है। भगवान की कृपा है इस हमले में सुखबीर बादल को कोई नुकसान नहीं हुआ और पूरी तरह से सुरक्षित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के काम की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद किया। फिलहाल पुलिस सभी तरह के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 04, 2024 02:17 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola