Agricultural Solar Pumps For Farmers: प्रदेश की मान सरकार लगातार राज्य के विकास कार्यों में जुटी हुई है। इसी के तहत पंजाब के किसानों को हर तरह से फायदा मिले, इसके लिए पंजाब सरकार ने किसानों के लिए सोलर पंप आरक्षित करने का फैसला किया है। पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा (Minister of New and Renewable Energy Sources Aman Arora) ने घोषणा की है कि राज्य सरकार ने कृषि के लिए अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) के किसानों और ग्राम पंचायतों के लिए 5,000 सोलर पंप आरक्षित करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (Punjab Energy Development Agency) प्रधानमंत्री कुसुम योजना के पहली स्टेज के तहत 20,000 सोलर पंप (Surface and Submersible) लगाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कैबिनेट मंत्री ने दी सोलर पंप के बारे में पूरी जानकारी
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में अनुसूचित जाति के किसानों के लिए 2,000 सोलर पंप सेट आरक्षित किए गए हैं, जिन पर कुल लागत का 80% सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के लिए 3,000 सोलर पंप आरक्षित किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के किसानों को सोलर पंप की लागत पर 60% सब्सिडी दी जाएगी।
अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि क्षेत्र को कार्बन-मुक्त करने के लिए नेचुरल सोलर एनर्जी के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने पेडा के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृषि के लिए सोलर पंप योजना को पारदर्शी और बिना किसी रुकावट के अमल में लाया जाए।
उन्होंने सोलर पंपों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने और इनके आवंटन के लिए पंजाब के प्रशासनिक सुधार विभाग की मदद से पेडा द्वारा तैयार किए गए पोर्टल की भी समीक्षा की। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सोलर पंपों के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय किसानों को कोई परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें- पंजाब के बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, स्थानीय लोगों से करेंगे बातचीत
संबंधित खबरें
एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
41 mins agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
9 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
1 day agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
5 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
6 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines