Buses Permit Cancelled In Punjab: पंजाब सरकार ने राज्य में 600 बसों के परमिट रद्द कर दिए गए हैं। यह परमिट गैर कानूनी तरीके से जारी किए गए थे। जिस कारण इन्हें रद्द किया जा रहा है। जिन बसों के परमिट रद्द किए गए हैं, उनमें बादल परिवार की बसें भी शामिल हैं। यह जानकारी ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर ने दी है। मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि 2007 से लेकर 2017 तक अकाली और कांग्रेसी सरकार के दौरान इन बसों को गैर कानूनी परमिट जारी किए गए थे। इनमें कई बड़े ट्रांसपोर्ट के नाम भी शामिल हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की 30 फीसदी बसों के परमिट रद्द किए गए हैं, जो गैर कानूनी थे।
जांच के बाद हुई कार्रवाई
ट्रांसपोर्ट मंत्री ने कहा कि यह पूरी कार्रवाई जांच पड़ताल के बाद की गई है। इस कार्रवाई के बाद छोटे ट्रांसपोर्टरों को फायदा होगा और वह दोबारा अपनी बसें चला पाएंगे। जो परमिट कैंसिल रद्द किए गए, उनमें अवैध क्लबिंग की हुई थी। इस वजह से सरकार को राजस्व का भी नुकसान हो रहा था। इस फैसले से राज्य के लगभग सारे ट्रांसपोर्टर खुश है।
हाईकोर्ट पहुंच रहे मामलों पर गंभीरता दिखाई
अवैध तरीके से चल रहे परमिटों के कई मामले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच रहे थे। ऐसे में सरकार ने इस बात को गंभीरता से लिया है। इस कार्रवाई का एक मुख्य उद्देश्य बड़े बस ऑपरेटरों का एकाधिकार खत्म करना और परिवहन क्षेत्र में अनियमितताओं को रोकना है। इसके लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। साथ ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा सरकारी बसों में नियमों का पालन हो। तेल चोरी और अन्य चीजों को रोकने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश की जनता को किसी भी स्तर पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोशिश लाई रंग, पंजाब में बनेंगे BMW कार के पार्ट्स
संबंधित खबरें
सीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
12 hrs agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
18 hrs agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
3 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
3 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
4 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
5 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines