Punjab: धान की खरीद को लेकर CM भगवंत मान ने आढ़तियों के साथ बैठक, दिया ये आश्वासन

CM Bhagwant Mann Meeting: पंजाब में जल्द धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। सोमवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आढ़तियों के साथ बैठक की। इस बैठक में धान की खरीद शुरू करने का फैसला लिया गया है।

CM Mann meeting news

CM Mann meeting news

विज्ञापन

CM Bhagwant Mann Meeting: पंजाब की तमाम दाना मंडियों में जल्द से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। पंजाब में धान की सुचारू खरीद को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आढ़ती एसोसिएशनों के साथ चंडीगढ़ में बैठक की। बैठक में धान की खरीद शुरू करने पर फैसला लिया गया है। वहीं, धान की खरीद शुरू न होने से नाराज आढ़ती हड़ताल पर थे, लेकिन अब आढ़तियों ने हड़ताल खत्म करने की बात कही है।

आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बैठक में उनके सभी मुद्दों पर मंथन किया गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनकी सभी मांगें हल की जाएंगी।

Advertisment

केंद्र सरकार के सामने उठाया मुद्दा- सीएम मान 

वहीं, सीएम मान ने कहा कि आढ़तियों की मांगों को जल्द ही केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। आढ़तियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि खरीद सुचारु रूप से की जाएगी। अगर आढ़तियों को कोई दिक्कत या समस्या है तो पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि केंद्र के समक्ष वह 2.50% कमीशन का मुद्दा उठाएंगे। जरूरत पड़ने पर पंजाब सरकार खुद इसकी भरपाई करेगी। धान की खरीद को लेकर सभी मुद्दों का आज हल कर लिया गया है और आढ़ती फसल की ढुलाई के लिए राजी हो गए हैं।

विज्ञापन

पंजाब सरकार के गोदाम

सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार के पास जितने भी गोदाम हैं, उनमें 48 लाख तक गेहूं का भंडारण किया गया है। इन सभी गेहूं को मार्च 2025 तक ट्रांसपोर्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे खाली हुई जगह का उपयोग धान के भंडारण के लिए किया जायेगा। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि कमेटी में FCI राज्य की खरीद एजेंसियों के सदस्य भी शामिल होंगे, जो गोदामों से फसलों के ट्रांसपोर्ट पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ