बिल अपलोड करने पर मिलेगा इनाम, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जारी किया ‘मेरा बिल ऐप’
Edited By Pushpendra Sharma

CM Bhagwant Singh Mann launched Mera Bill App under 'Bill Lao, Inam Pao' scheme
Edited By Pushpendra Sharma

CM Bhagwant Singh Mann launched Mera Bill App under 'Bill Lao, Inam Pao' scheme
चंडीगढ़: जमीनी स्तर पर टैक्स चोरी को रोकने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ स्कीम के अंतर्गत ‘मेरा बिल’ ऐप की शुरुआत की। जिससे राज्य में राजस्व की वसूली बढ़ाई जा सकेगी। मुख्यमंत्री दफ्तर में इसकी शुरुआत के मौके पर सीएम ने बताया कि इस स्कीम का उद्देश्य जीएसटी के तहत नियमों की पालना को यकीनी बनाने के साथ-साथ राजस्व की वसूली बढ़ाना है।
इस स्कीम से उपभोक्ताओं को राज्य में खरीद के मौके पर बिक्री के बदले बिल हासिल करने के लिए डीलरों को मजबूर करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उपभोक्ताओं को ‘मेरा बिल’ ऐप पर खरीद करने का बिल अपलोड करने के लिए उत्साहित किया जाएगा। जिसके बाद उपभोक्ता लक्की ड्रॉ में शामिल होने के योग्य होगा। यह लक्की ड्रॉ हर महीने की 7 तारीख को निकाला जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 29 टैक्सटेशन जिले हैं और हर जिले में अधिकतम 10 इनाम दिए जाएंगे। इसके अंतर्गत हर महीने 290 इनाम दिए जाएंगे। यह इनाम वस्तु/ सेवा के लिए अदा किये टैक्स के पांच गुना के बराबर होगा, लेकिन अधिकतम 10 हजार रुपये के मूल्य का होगा। उन्होंने कहा कि विजेताओं की सूची टैक्सेशन विभाग की वेबसाइट पर प्रसारित की जाएगी।
इसके बाद विजेताओं को मोबाइल ऐप के जरिए सूचित किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पाद (कच्चा तेल, पेट्रोल, डीज़ल, उड्डयन टर्बाइन ईंधन) और शराब के साथ-साथ बिजनेस- टू- बिजनेस के लेन-देन के बिक्री बिल उक्त स्कीम में हिस्सा लेने के योग्य नहीं होंगे।
लोगों को वस्तुओं की खरीद के लिए बिल लेने के लिए उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब निवासियों को अधिकतम इस स्कीम में हिस्सा लेना चाहिए, जिससे टैक्स की पालना का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके। भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि यह स्कीम लोगों के लिए बनाई गई है। इसके जरिए सरकार टैक्स चोरी भी रोक सकेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को टैक्स कानूनों की पालना करने वाले समाज के प्रति प्रेरित किया जायेगा जिससे वह राज्य के विकास में अहम हिस्सेदार बनेंगे। इस मौके पर वित्त, कराधान और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा भी उपस्थित थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: