Punjab Gets New AG Gurminder Singh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने आज गुरमिन्दर सिंह को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह फैसला आज सुबह मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया।
मंत्रीमंडल ने पद छोड़ रहे एडवोकेट जनरल विनोद घई का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है, जिन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया। बता दें कि एडवोकेट गुरमिंदर सिंह, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील हैं। गुरमिंदर सिंह ने 1986-1989 के बीच पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से कानून में स्नातक और एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद वह 1989 में ही पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़ गए।
सीएम मान ने किया ट्वीट
उन्होंने एक्स (X) पर ट्वीट कर कहा, आज पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें नए एजी को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। नए एजी के तौर पर गुरमिंदर सिंह के नाम को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
उन्होंने आगे कहा कि इसके साथ ही बैठक में एसवाईएल के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। किसी भी कीमत पर एक बूंद भी अतिरिक्त पानी किसी राज्य को नहीं दिया जाएगा। जल्द ही मानसून सत्र बुलाने पर भी विचार किया गया। कई अन्य जनहितैषी निर्णयों को भी मंजूरी दी गई है।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
4 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
8 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
4 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines