Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय विभाग में 401 क्लर्कों और जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में 17 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तकरीबन एक साल के समय में प्रदेश के नौजवानों को 29,684 सरकारी नौकरियां दीं हैं और ऐसी और बहुत सी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
समर्पण भाव से काम करने की अपील
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त नौजवानों को अपना फ़र्ज़ पूरे समर्पण और पेशेवर वचनबद्धता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समय आ गया है, जब सरकारी दफ्तरों में नये काम सभ्याचार पर आधारित टीम भावना और समर्पण ज़रूर लाया जाये। भगवंत मान ने कहा कि नौजवान हमेशा नये विचारों के साथ भरपूर होते हैं, जिनको हमारी सरकार समूचे विकास के लिए तेज़ रफ्तार के साथ राज्य में लागू करेगी।
सीएम ने नौजवानों को न्योता दिया कि वे देश को विदेशी साम्राज्यवाद की ग़ुलामी से मुक्त करने के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले महान स्वतंत्रता संग्रामियों के सपनों को पूरा करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दफ़्तरी कामकाज में अनुशासन लाने के लिए पुरजोर कोशिशें कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि इससे राज्य सरकार के कामकाज से लोगों को फायदा मिलना यकीनी बनेगा।
पंजाब के लिए चकाचौंध छोड़ दी है
सीएम मान ने कहा कि ‘उनका एकमात्र मकसद समूचे विकास एवं लोगों की भलाई के लिए मिशनरी उत्साह के साथ राज्य की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि हर कदम लोगों की भलाई के मंतव्य से उठाया जा रहा है और इस महान कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। भगवंत मान ने कहा कि इससे पहले नेता अपना पद संभालने के बाद में चकाचौंध की दुनिया में रहते थे, लेकिन उन्होंने पंजाब और पंजाबियों और राज्य की सेवा करने के लिए यह चकाचौंध छोड़ दी है।
पंजाब अग्रणी राज्य बनेगा
सीएम भगवंत मान ने कहा कि ‘वह दिन दूर नहीं, जब राज्य सरकार की अथक कोशिशों के साथ पंजाब देश भर में से अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने आने वाली नसलों के लिए पंजाब को रंगला बनाने के लिए पहले ही व्यापक योजना बनायी है। पुराने नेताओं पर व्यंग्य कसते हुये कहा कि यह नेता अपने कार्यकाल के दौरान कभी भी अपने आलीशान महलों से बाहर नहीं आए लेकिन वे अमन, ख़ुशहाली और तरक्की का नया दौर शुरू करने के लिए हर कोने-कोने में घूम रहे हैं। ‘
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राजनीतिक पार्टियों के दौर को जानने वाला कोई भी व्यक्ति बता सकता है कि कैसे उनके हाथ पंजाब और पंजाबियों के खून से सने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के पंजाब और पंजाबी विरोधी रिकॉर्ड के कारण राज्य को हमेशा नुकसान बर्दाश्त करना पड़ा और तरक्की और ख़ुशहाली को चोट लगी। भगवंत मान ने कहा कि जब भी यह पार्टियां सत्ता में आईं तो इन्होंने एक-दूसरे के हितों की रक्षा की परन्तु जब से आम आदमी पार्टी की सरकार ने पद संभाला है तो राज्य को बारो- बारी लूटने के इनके भद्दे मंसूबे नाकाम हुए हैं।’
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चारों ओर से घिरे इन नेताओं ने अपनी वैचारिक विभिन्नताएं एक तरफ़ रखकर राज्य सरकार का ज़ोरदार ढंग से विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे यह नेता ऊपर से एक- दूसरे से अलग नज़र आते हैं परन्तु इन सभी राजनीतिक पार्टियों के हाथ निर्दोष पंजाबियों के ख़ून से सने हुए हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं ने पंजाब के भले के लिये कभी कोई काम नहीं किया, बल्कि हमेशा राज्य और इसके लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।
नौजवान राज्य की भलाई के लिए काम करेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों ने इस समूची भर्ती प्रक्रिया के प्रति काफ़ी उत्साह दिखाया है क्योंकि अब उनको आगे बढ़ने और ख़ुशहाली की तरफ जाने का रास्ता दिखा है। एक मिसाल देते हुये उन्होंने कहा कि एक नौजवान शुरू में क्लर्क भर्ती हुआ परन्तु बाद में अपनी सख़्त मेहनत के साथ वह सहायक लायनमैन के तौर पर नियुक्त हुआ और बाद में वह सब डिवीजनल अफ़सर ( एस. डी. ओ.) बना। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्ति की कि राज्य के समूचे विकास एवं नौजवानों की भलाई की यह रफ़्तार आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने नौजवानों को कहा कि वे अपनी जीत पर घमंड न करें, बल्कि ज़मीन के साथ जुड़े रह कर और सफलता हासिल करने के लिए सख़्त मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आत्म-विश्वास और सकारात्मक पहुंच किसी भी शख्सियत के मूल आधार होने चाहिएं परन्तु इन पर अहंकार नहीं करना चाहिए।
भगवंत मान ने कहा कि यह हर एक क्षेत्र में सफलता की कुंजी है परन्तु इनको सही दिशा में लागू करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हवाई अड्डे पर हवाई पट्टी एक जहाज़ की सुरक्षित उड़ान के लिए सहायक होती है, उसी तरह राज्य सरकार नौजवानों के सपनों को पूरा करने के लिए मदद कर रही है।
संबंधित खबरें
'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
5 hrs agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
6 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
12 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
23 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
1 day agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 day agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
2 days agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
2 days agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines