Punjab News : कड़ाके की ठंड के बीच पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह ने शुक्रवार को स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाने की घोषणा की। पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल कक्षा 1 से 7 तक 14 जनवरी तक बंद रहेंगे।
शिक्षक स्कूलों में रहेंगे उपस्थित
हालांकि, आठवीं से बारहवीं कक्षा तक के सभी छात्र और प्राथमिक और माध्यमिक विभागों के शिक्षक स्कूलों में उपस्थित रहेंगे। सभी स्कूलों के खुलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इससे पहले, पंजाब सरकार ने सभी सरकारी, निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 8 जनवरी तक बढ़ा दिया था।
और पढ़िए –ठिठूर गई दिल्ली, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज
चंडीगढ़ प्रशासन पहले ही बढ़ा चुका अवकाश
इससे पहले गुरुवार को चंडीगढ़ प्रशासन ने कड़ाके की सर्दी के बीच चंडीगढ़ के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां बढ़ा दी हैं। कक्षा 8 तक के लिए शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक और कक्षा 9 से 12 तक के लिए 9 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड से हाल बेहाल, इन जिलों में चलेगी शीतलहर, अलर्ट जारी
अगले चार दिन तक छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिन घने कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं है। मैदानी इलाकों में ठंड का आलम यह है कि कई शहरों का पारा हिमाचल के मनाली, सोलन और डलहौजी से भी नीचे चल रहा है। घने कोहरे के चलते शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से जाने वाली चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जबकि चार विमानों ने देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि जो चार फ्लाइट्स रद्द की गई हैं, उन्हें अन्य राज्यों से आना था, जहां खराब मौसम रहा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
13 hrs agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
19 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
1 day agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
1 day agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
2 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
3 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
5 days agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
5 days agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines