Chief Minister Bhagwant Singh Mann Visit To Government Offices: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी दफ्तरों की औचक जांच की कार्यवाही को जारी रखते हुए गुरूवार को स्थानीय तहसील कॉम्पलैक्स में लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं निर्विघ्न मुहैया करवाने के लिए चैकिंग की। मुख्यमंत्री ने शाम को तहसील कॉम्पलैक्स का मुआयना किया और कॉम्पलैक्स में स्थित अलग-अलग दफ्तर की चैकिंग करने के अलावा लोगों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने लोगों को दरपेश समस्याओं के बारे में कहा कि अगर उनको कोई मुश्किल पेश आ रही है तो बिना किसी देरी के तुरंत हल करने को सुनिश्चित किया जाये।
लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के काम की, तारीफ
स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री के खुद लोगों में आने के कारण लोगों ने उनका खुलकर स्वागत किया। अपनी सुरक्षा की परवाह किये बिना भगवंत सिंह मान ने भी लोगों से जोश के साथ मुलाकात की और उनका हाल-चाल पूछा। तहसील कॉम्पलैक्स में मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली और लोक कल्याण के लिए किये जा रहे शानदार कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को 43 सेवाओं को घर-घर मुहैया करवाने के लिए ‘भगवंत मान सरकार, तुहाड़े द्वार’ योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि वह पुराने नेताओं के उलट आम लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए जमीनी स्तर की स्थिति का जायजा लेने के लिए लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।
देश सेवा में सबसे आगे पंजाब के लोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब हमेशा ही हर क्षेत्र में देश के लिए आगे खड़ा रहा है। इस बात मे कोई दोराय नही हैं कि देश के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले 90 फीसदी से ज्यादा देश भक्त पंजाबी थे। उन्होंने कहा कि जब भी भारत को आंतरिक या बाहरी हमलों की चुनौती का सामना करना पड़ा तो पंजाबियों ने आगे होकर देश का नेतृत्व किया।
यह भी पढ़े: पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन और 13 पिस्तौल किए पुलिस ने बरामद
फंडो के रुकने से राज्य का विकास के रूकने की गलतफहमी
इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने आर.डी.एफ., एन.एच.एम. और अन्य फंडों में राज्य के बनते हिस्से को रोकने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा राज्य के साथ सौतेली मां वाला सलूक किया जा रहा है, जोकि पूरी तरह से गलत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार को बड़ी गलतफहमी है क्योंकि वह समझती है कि फंडों के रुकने से राज्य का विकास रूक जाएगा।
यह भी पढ़े: पंजाब में लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मिलने की सुविधा का उद्घाटन, लोग बोले-मान सरकार का फैसला प्रशंसनीय
अन्य राज्यों के लिए नही हैं पानी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह एस.वाई.एल. मुद्दे पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री द्वारा बुलाई गई मीटिंग में जरूर शामिल होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह मीटिंग में राज्य का मामला दृढ़ता से केंद्र सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और मीटिंग में यह मुद्दा ठोस रूप से पेश किया जायेगा।
गलतियां नही हो सकती माफ
मुख्यमंत्री ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को निशाने पर लेकर कहा कि लोक सभा मैंबर द्वारा राजनीतिक तौर पर माफी मांगने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि गलतियां माफ होती है लेकिन अपराध माफी मांगने के लायक नहीं होते है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बादल परिवार को राज्य और इसके लोगों के विरुद्ध किए गए बड़े गुनाहों के लिए कभी भी माफ नहीं करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बादल परिवार ने अपने निजी हितों की पूर्ति के लिए सत्ता का दुरुपयोग करते हुए राज्य को बर्बादी की तरफ धकेला है।
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
23 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines