पंजाब में लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मिलने की सुविधा का उद्घाटन, लोग बोले-मान सरकार का फैसला प्रशंसनीय

Punjab New Policy: राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए इस को लेकर लोगों ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब के इतिहास में सफलता की एक नया अध्याय लिखेगा।

image - 2023-12-12T182451.366

Punjab New Policy, लुधियाना: पंजाब की मान सरकार ने राज्य के लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं मुहैया करवाने के फैसला लिया, जिसकी तारीफ आज प्रदेश का हर एक नागरिक कर रहा है। रविवार को मान सरकार द्वारा लुधियाना में इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया गया। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल 43 सरकारी सेवाएं लोगों को घर बैठे प्रदान की जाएंगी। प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए लोगों ने राज्य सरकार के फैसले की काफी तारीफ की। लोगों ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब के इतिहास में सफलता की एक नया अध्याय लिखेगा।

विज्ञापन

https://twitter.com/CMOPb/status/1733840290107273270

विज्ञापन

घर बैठे-बैठे होंगे लोगों के सरकारी काम

शाहकोट से आए चमकौर सिंह ने मान सरकार इस फैसले को आम जनता के हितकारी बताया और कहा कि आम जनता को सरकारी दफ्तरों में आने वाली परेशानी खत्म हो जाएगी,  क्योंकि अब सारा काम लोग अपने घर पर ही करवा सकेंगे। मोगा के रहने वाले अमरीक सिंह ने सरकार के इस फैसले को क्रांतिकारी बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद अब आम जनता को सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा। घर बैठे-बैठे लोगों के सरकारी काम हो जाएगे। इस सुविधा से लोगों का काफी टाइम बचेगा, जिसमे वो अपने बाकी के काम कर सकते हैं। वहीं, बंगा के रहने वाले राजपाल सिंह का कहना है कि इससे सरकारी दफ्तर में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी नकेल लगेगी। उन्होंने कहा कि इस फैसले के सार्थक नतीजे जल्द ही देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन

विज्ञापन

प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह में आए माडल टाउन के निवासी गुरकरण सिंह ने इस फैसले को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा एक्शन बताया है। उन्होंने कि पंजाब सरकार द्वारा लिया गया ये फैसला भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का एक बड़ा कमद है। वहीं, रायकोट से आए नाजम सिंह ने बताया कि इस अनूठी पहल से लोगों को बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा क्योंकि वह सिर्फ एक फोन नंबर डायल करके घर से ही नागरिक सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और इसके लिए उन्हें कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ