चंडीगढ़ में अब खाकी वर्दी पहनकर ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं है। अगर कोई पुलिसकर्मी नियम तोड़ता है तो विभागीय कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं अगर कोई पुलिसकर्मी बिना वर्दी के ड्राइविंग कर रहा है या नियम तोड़ रहा है तो उसपर भी डबल जुर्माना भी लगेगा। इसे लेकर डीएसपी ट्रैफिक की और से लिखित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
ट्रैफिक पुलिस लगे थे रिश्वत मांगने के आरोप
अभी कुछ दिन पहले भी चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस पर यह रूल लागू हुआ था, जिसमें यह कहा गया था कि बाहर से आने वाली गाड़ियों को बिना वजह पुलिस नहीं रोकेगी। क्योंकि पहले पुलिस ये आरोप लगे थे कि ट्रैफिक पुलिस वाले लोगों की गाड़ी को रोककर रिश्वत मांगते हैं।
आईजी ने दिए थे कड़े शब्दों में निर्देश
इसपर चंडीगढ़ आईजी पुष्पेंद्र कुमार ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए थे कि उन गाड़ियों का चालान काटे, जो नियमों को तोड़ते हैं। फिर चाहे वह गाड़ी चंडीगढ़ की हो या बाहर किसी अन्य राज्य से आ रही हो। दरअसल, ये फैसला तब लिया गया, जब लोगों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की शिकायत की। शिकायत में यह बात सामने आई थी कि पुलिस वाले बिना मतलब आम लोगों को रोककर उनसे जबरदस्ती रिश्वत मांगते हैं।
इसके अलावा आईजी ने कहा था कि जो लोग ट्रैफिक नियम को फॉलो करते हैं, उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा। लेकिन कोई जानबूझकर नियमों का पालन नहीं करते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का मकसद है लोगों की सेफ्टी का ध्यान रखना और शहर के ट्रैफिक को मैनेज करके चलना है।
ये भी पढ़ें- पंजाब में इस पुलिस थाने के SHO पर गिरी गाज, दो युवकों की पिटाई के मामले में हुए सस्पेंड
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines