Chandigarh Mayor Election: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज सोनकर ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीत लिया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिनदहाड़े धोखाधड़ी की है। जब वह मेयर चुनाव में इतना नीचे गिर सकती है तो वह लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
‘चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े की गई बेईमानी’
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब ये 26 वोट गिनने में घोटाला कर सकते हैं तो 90 करोड़ वोटों का क्या होगा।
पीठासीन अधिकारी का वीडियो वायरल
AAP ने कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था चुनाव
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चंडीगढ़ मेयर चुनाव लड़ा था। भाजपा प्रत्याशी मनोज सोनकर को 16, जबकि कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले। चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सदस्य हैं, जिनमें से भाजपा के 14, आम आदमी पार्टी के 13 और कांग्रेस के 7 और शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कैसे होगा बिजली बिल जीरो? CM अरविंद केजरीवाल ने बताया पूरा प्लान
18 जनवरी को होना था चुनाव
बता दें कि चुनाव पहले 18 जनवरी को होना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी की बीमारी के कारण उन्हें अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर चुनाव 30 जनवरी को हुए।
यह भी पढ़ें: ‘INDIA गठबंधन को तोड़ने के लिए बना था प्लान’, कांग्रेस ने बताई BJP-JDU की योजना
जेपी नड्डा ने दी बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की चंडीगढ़ इकाई को जीत की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेशों में रिकॉर्ड विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि I.N.D.I.A गठबंधन ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई लड़ी, फिर भी भाजपा से हार गए। यह दर्शाता है कि न तो उनका अंकगणित काम कर रहा है और न ही उनकी केमिस्ट्री काम कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
10 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
13 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
14 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
16 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
16 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines