'INDIA गठबंधन को तोड़ने के लिए बना था प्लान', कांग्रेस ने बताई BJP-JDU की योजना

Congress Reaction On Nitish Kumar Oath : बिहार में एक बार जेडीयू-बीजेपी की सरकार बन गई। इसे लेकर कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024

एग्जिट पोल डिबेट में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस

Congress Reaction On Nitish Kumar CM Oath : बिहार में इंडिया गठबंधन टूट गया। विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले नीतीश कुमार ही इंडिया गठबंधन से अलग हो गए। राज्य में एक बार फिर एनडीए के सपोर्ट से नीतीश की सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में बीजेपी के दो डिप्टी सीएम भी बने। नीतीश कुमार के पाला बदलने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

विज्ञापन

बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह सब देखकर पता चलता है कि यह प्री-प्लांड था। उन्होंने (BJP-JDU) इंडिया गठबंधन को तोड़ने के लिए पहले ही यह योजना बनाई थी। नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन और लालू प्रसाद यादव को अंधेरे में रखा।

विज्ञापन

विज्ञापन

नीतीश की राजनीति का यह अंतिम फैसला है

नीतीश कुमार के सीएम पद की शपथ लेने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नीतीश कुमार की क्रेडिबिलिटी खत्म हो गई है। वे कितनी बार गठबंधन बदलेंगे और कितनी बार बहाने देंगे? जनता अब उनसे तंग आ चुकी है, क्योंकि वे हमेशा दल बदलते रहते हैं। नीतीश कुमार ने आज तो कदम उठाया है, उनकी राजनीति का यह अंतिम फैसला है। नीतीश के जाने से इंडिया गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि हम और भी मजबूती के साथ खड़े रहेंगे।

विज्ञापन

बिहार में 9वीं बार सीएम बने नीतीश कुमार

विज्ञापन

आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने एक बार फिर पाला बदल लिया। उनके एनडीए में शामिल होने से कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां नाराज हैं। राजभवन में जेपी नड्डा की मौजदूगी में नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उनके साथ बीजेपी की ओर से बतौर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ग्रहण की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ