पंजाब सचिवालय में नाराज आंगनबाड़ी वर्कर, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पहले सुनी बात, फिर की उनके आंखों की जांच
Edited By Amit Kasana

डॉ. बलजीत कौर आंखों का चेकअप करते हुए
Edited By Amit Kasana

डॉ. बलजीत कौर आंखों का चेकअप करते हुए
चंडीगढ़: पंजाब सिविल सचिवालय में शुक्रवार को उस समय मानवता की मिसाल देखने को मिली जब अपनी मांगों को लेकर आए आंगनबाड़ी वर्कर का सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर आंखों का चेकअप करने लगी। दरसअल, नाराज वर्करों से पहले मंत्री ने उनकी मांगों पर लंबी चर्चा की। फिर यूनियन प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर की आंख जांच की।
वर्करों ने पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर को अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद डॉक्टरी के अपने पेशे के लिए समय निकालने और आंखों की जांच करने के लिए धन्यवाद दिया। दरअसल, शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय में प्रदेश की आंगनबाड़ी वर्करों की यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उनसे मंत्री से मिलने पहुंचा था। नाराज वर्करों का नेतृत्व प्रदेश प्रधान हरगोबिंद कौर कर रहीं थी।
बैठक में वर्करों ने मंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांगें न मानें जाने पर धरने तक की चेतावनी दी। इसके बाद मंत्री ने न केवल आए प्रतिनिधिमंडल से उनकी मांगों को लेकर विस्तार के चर्चा की। बल्कि बातचीत के बाद जब माहौल शांत हो गया तो हरगोबिंद कौर की आंखों का चेकअप किया और दवा भी लिखकर दी। बता दें हरगोबिंद कौर मंत्री की पुरानी पेशेंट है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ऑल आंगनबाड़ी मुलाज़िम यूनियन के साथ उनकी मांगों के बारे चर्चा की। वर्करों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर-मरीज़ का यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। बैठक के दौरान ही हरगोबिंद कौर ने उनसे आंखों के चेकअप का आग्रह किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: