Bus Fire Accident in Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल के पास उस वक्स अफरा-तफरी मच गई जब रोड पर खड़ी बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई। सड़क पर खड़ी ये बस काफी देर तक में बस धू धू कर जलती ही रही। हादसे का शिकार हुई ये बस एक प्राइवेट कंपनी की बस है, जो जालंधर से श्री फतेहगढ़ साहिब जा रही थी। तभी अचनक लुधियाना में लाडोवाल के पास बस में आग गई और वो धू धू जलने लगी।
ड्राइवर की होशियारी से बची यात्रियों की जान
जानकारी अनुसार, इस हादसें में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं है। बस के ड्राइवर को बीच रास्ते में अचानक बस के इंजन से जलने की बदबू आने लगी। ड्राइवर ने बिना समय गवांए बस नीचे उतरा और सवारियों को भी नीचे उतार दिया। इसके बाद उसने बस का इंजन को चैक किया, इस दौरान बस के इंजन से आग की लपटें निकलने लगी। फिर देखते ही देखते हाइवे पर बस में आग फैल गई। बस में आग लगने के बाद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें: रोज की किच-किच नहीं चाहिए, सामने आओ लाइव बहस करो…सुनील जाखड़ के ट्वीट से भड़के CM भगवंत मान
आग पर काबू पाया गया
सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस और फायर ब्रिगेड घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बस के सभी यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ठहराया। फायर ब्रिगेड द्वारा बस की आग को कंट्रोल किया जा रहा है। वहीं पुलिस बस को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद ले रही है। आग लगने से कई जगह जाम की स्थिति भी बन गई। ड्राइवर के अनुसार बस में 7 से 8 सवारियां ही बैठी थी, जिन्हें सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि दमकल विभाग बस की आग पर काबू पा लिया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
17 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 day agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
4 days agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
4 days agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
5 days agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, फीरोजपुर घटना पर राजदूत को किया तलब
9 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
9 days ago'जीत गए चन्नी साहब', राहुल गांधी से मिलने के बाद छलका राजा वड़िंग का दर्द
10 days agoकौन हैं पंजाब कांग्रेस के नए 'कप्तान' परगट सिंह? आलाकमान ने जताया भरोसा
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines