पंजाब के पंचायत मंत्री ने उजागर किया 121 करोड़ का घोटाला; 4 BDPO, 6 सरपंच और 6 सेक्रेटरी होंगे चार्जशीट

Big Scam In Rural Development and Panchayat Punjab: पंजाब से शुक्रवार को बड़ी खबर आई है। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग में लगभग 121 करोड़ रुपए का घोटाला बेनकाब करते हुए विभाग के 10 अधिकारियों और 6 सरपंचों को तुरंत चार्जशीट करने का आदेश दिया है।

Minister laljit Singh Bhullar
विज्ञापन

चंडीगढ़: पंजाब से शुक्रवार को बड़ी खबर आई है। प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग में लगभग 121 करोड़ रुपए का घोटाला बेनकाब करते हुए विभाग के 10 अधिकारियों और 6 सरपंचों को तुरंत चार्जशीट करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दोहराते हुए मंत्री ने इस भष्टाखर की जांच विजीलेंस ब्यूरो को सौंपने की बात भी कही है। इसके अलावा जांच में सहयोग न करने के लिए एचडीएफसी बैंक, यस बैंक, एकुइटस स्मॉल फाइनांस बैंक और एक्सिस बैंक को भी ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

  • विभागीय अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके 252. 94 करोड़ 120.87 करोड़ रुपए अपनी मर्जी से खर्च कर दिए थे पंचायतों ने

कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर ने बताया कि लुधियाना जिले के ब्लॉक लुधियाना- 2 में आते सलेमपुर, सेखेवाल, सेलकियाणा, बौकड़ गुज्जरां, कड़ियाना खुर्द और धनानसू गांवों की पंचायतों को जमीन अधिग्रहण के एवज में 252. 94 करोड़ रुपए अवार्ड हुए, लेकिन विभाग के अफसरों के साथ मिलीभगत कर सरपंचों ने इसमें से 120.87 करोड़ रुपए निकलवा लिए। ज्वाइंट डायरेक्टर लेवल के अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम ने जांच की ताे पाया कि खंड विकास एवं पंचायत अफसरों (BDPO), पंचायत सचिवों और सरपंचों ने अपने स्तर पर ही एफडी तुड़वाई। फिर प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरी के बिना ही अपनी मर्जी से इसे खर्च भी कर दिया।

विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि गांव धनानसू की 299 एकड़ जमीन एक्वायर होने पर पंचायत को 104.54 करोड़ रुपए मिले थे। पंचायत ने 61.23 करोड़ रुपए अपने स्तर पर ही खर्च दिए। 81 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के एवज में मिले 64.82 करोड़ रुपए में से सेखेवाल की पंचायत ने भी 29.50 करोड़ रुपए अपने हिसाब से बरत डाले। 86 एकड़ जमीन के लिए मिले 5.63 करोड़ में से सलेमपुर की पंचायत ने 1.53 करोड़ रुपए का घालमेल कर दिया। 416 एकड़ जमीन के लिए मिले 42.56 करोड़ में से 3.36 करोड़ कड़ियाना खुर्द की पंचायत ने, 27 एकड़ जमीन के बदले मिली 31.63 करोड़ अवार्ड राशि में से 25.25 करोड़ रुपए बौंकड़ गुज्जरां की पंचायत ने तो इसी तरह 3.76 करोड़ में से सेलकियाणा की पंचायत ने भी कुछ रकम अपने स्तर पर खर्च कर दी। इसके अलावा मंत्री ने बताया कि धनानसू की पंचायत ने 58 मकान बिना किसी विभागीय पॉलिसी और मंजूरी के बना डाले।

विज्ञापन

अब मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शुरुआती जांच में नामजद पर कार्रवाई के साथ-साथ बीडीपीओ रूपिन्दरजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह मांगट और सिमरत कौर, सेवामुक्त गुरमेल सिंह के हरपाल सिंह रंधावा, बग्गा सिंह, जशनदीप चन्देल, हरपाल सिंह सहजोमाजरा और हरजीत सिंह मल्होत्रा 6 पंचायत सचिवों को तुरंत प्रभाव से चार्जशीट करने का आदेश दिया है। इसी के साथ धनानसू के सरपंच सौदागर सिंह,सलेमपुर की सरपंच नेहा, सेखेवाल की अमरीक कौर, बौकड़ गुज्जरां के सरपंच मुखत्यार सिंह, पंच गुरचरन सिंह, सेलकियाणा की सरपंच हरप्रीत कौर और कड़ियाना खुर्द की सरपंच रजिन्दर कौर पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ