---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

रंग लाई मान सरकार की मेहनत; फिर से खुला 15 सालों से बंद पंजाब रेशम केंद्र, 1500 किसानों मिलेगा फायदा

Bhagwant Mann Government Restart Punjab Silk Center: पंजाब की भगवंत मान सरकार की कड़ी मेहनत का रंग आखिरकार दिख ही गया। दरअसल, मान सरकार की लगातार कोशिशों के बाद 15 सालों से बंद पड़े पंजाब के एकमात्र रेशम उत्पादन केंद्र को फिर से खोल दिया गया है।

---खबर नीचे जारी है---

Bhagwant Mann Government Restart Punjab Silk Center: पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार कर रही हैं। इसी कड़ी में मान सरकार ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में स्थित पंजाब के एकमात्र रेशम उत्पादन केंद्र को अपने ठोस प्रयासों के जरिए फिर से खोल दिया है। पंजाब का ये रेशम उत्पादन केंद्र पिछले 15 सालों से बंद था, लेकिन पंजाब सरकार की अथक कोशिशों के साथ इसे फिर शुरू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी पंजाब के बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने दी है।

बागवानी मंत्री ने दी जानकारी 

बागवानी मंत्री चेतन सिंह ने बताया कि उन्होंने डलहौजी के सरकारी रेशम बीज ग्रेनेज केंद्र का दौरा किया और स्थल का जायजा लिया। इसके साथ मंत्री ने अधिकारियों को केंद्र के काम का संचालन शुरू करने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। बागवानी मंत्री ने प्रदेश की पिछली सरकारों पर वार करते हुए कहा कि पंजाब की पिछली सरकारों ने राज्य की इस बहुमूल्य संपदा पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। लेकिन सीएम भगवंत सिंह मान ने न सिर्फ पर ध्यान दिया, बल्कि इसे फिर से खोलने का फैसला भी किया है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Jalandhar West Byelection: AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना

14 लाख रुपये की आरंभिक किश्त मंजूर

मंत्री जौरामाजरा ने बताया कि इस केंद्र के लिए 14 लाख रुपये की आरंभिक किश्त मंजूर किया गया है। इससे सितंबर महीने से ही रेशम बीज को तैयार करना शुरू हो जाएगा, जो किसानों को उचित दाम पर उपलब्ध करवाए जाएगे। बागवानी मंत्री ने आगे बताया कि डलहौजी का वातावरण रेशम बीज उत्पादन के लिए उपयुक्त है। इस केंद्र के फिर से खुलने से पंजाब के कंडी क्षेत्र के लगभग 1500 किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और रोपड़ जिलों के किसानों भी इसका फायदा मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 22, 2024 02:05 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola