पंजाब में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई, अब पानी उतरने के बाद सरकार हालात सामान्य करने के लिए गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचने का काम कर रही है. पंजाब की AAP सरकार ने इसी सोच के साथ काम शुरू किया. सरकार ने 14 सितंबर से विशेष स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की थी, जो अब राज्य में एक नई मिसाल बन गया है. इसके तहत बाढ़ प्रभावित गांवों में एक साथ सेवाएं पहुंचाने का काम किया जा रहा है. अब तक इतना बड़ा अभियान पहले कभी नहीं चला. जहां पहले लोग दवाई के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते थे, अब वहीं सरकार खुद उनके दरवाजे तक जा रही है. डॉक्टरों की टीम के साथ जरूरी दवाओं की किट और बीमारी को रोकने की पूरी तैयारी के साथ सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है.
हर मोर्चे पर डटे हैं AAP नेता और वॉलंटियर
मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं. कैबिनेट मंत्री के साथ विधायक, पार्टी के जिला प्रभारी, जनप्रतिनिधि इस अभियान में दिख रहे हैं. मंत्री लोगों से मिलकर उनका हाल पूछ रहे हैं, तो वहीं विधायक गांवों में कैंपों का संचालन देख रहे हैं. हर गांव में AAP नेता और वॉलंटियर मोर्चे पर डटे हैं. सुबह से लेकर शाम तक हेल्थ कैंप चलाए जा रहे हैं. डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और नर्सिंग छात्र मिलकर लोगों की मदद कर रहे हैं. वे लोगों की जांच कर रहे हैं. जिन गांवों में अस्पताल या हेल्थ सेंटर की व्यवस्था नहीं है, वहां स्कूल, पंचायत भवन या आंगनवाड़ी को ही अस्थायी मेडिकल सेंटर के रूप में तब्दील कर दिया गया है.
आशा वर्कर घर-घर जाकर रख रहीं ख्याल
हर कैंप में सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं. जिसमें जरूरी दवाओं के साथ ओआरएस, डेटॉल, सर्दी-बुखार की गोली, मलेरिया-डेंगू की जांच किट और फर्स्ट एड उपलब्ध है. आशा वर्कर घर-घर जाकर लोगों को देख रही हैं. हर घर की सेहत का हाल जानकर जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से मिलवाने का काम आशा वर्कर कर रही हैं. सरकार ने तय किया है कि 20 सितंबर तक हर घर तक कम से कम एक बार जरूर पहुंचना है. यह काम रविवार को भी बिना रुके चलता रहेगा.
550 से ज्यादा एंबुलेंस की व्यवस्था
सरकार ने मच्छरों पर नियंत्रण के लिए भी तैयारी की है. 21 दिनों तक हर गांव में लगातार फॉगिंग की जाएगी. टीमें घर-घर जाकर पानी के स्रोत चेक कर रही हैं, इस दौरान जहां भी डेंगू या मलेरिया का संदेह होता है, वहां तुरंत स्प्रे किया जाता है. यह सब सिस्टम के तहत हो रहा है, हर ब्लॉक में मेडिकल ऑफिसर जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं. हर दिन शाम तक पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जा रही है. इस अभियान में 550 से ज्यादा एंबुलेंस के साथ 85 दवाओं और 23 मेडिकल उपयोगी वस्तुओं का भंडारण पहले से किया गया है. ये अभियान दिखाता है कि बाढ़ राहत कार्यों में मान सरकार हर गांवों के हर गली, हर परिवार के हर सदस्य तक पहुंच रही है.
संबंधित खबरें
बिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 day agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
1 day agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
2 days agoअमृतसर के वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर खर्च होंगे 17.72 करोड़ रुपये
2 days agoसीएम भगवंत मान ने शुरू कीं 100 नई मिनी बसें, 150 युवाओं को रोजगार
2 days ago'पंजाब में राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा', सचिन बोले-4 नवंबर को रैली
3 days agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
4 days agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines