Bathinda land allotment case, बठिंडा: पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता मनप्रीत सिंह बादल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। मामला बठिंडा लैंड अलॉटमेंट का है, जिसमें कोर्ट की तरफ से उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किए गए हैं। उधर मनप्रीत बादल पर विदेश भागने का भी शक है, जिसके बाद उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि वह बाहर न जा सकें। वहीं, बादल की ओर से भी अपनी जमानत याचिका को वापस लिया जा चुका है। गौरतलब है कि मनप्रीत ने बठिंडा सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए गुहार लगाई थी।
यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमिका का दिल पति पर आया तो साजिश कर प्रेमी को मरवाया, अवैध संबंधों की सच्चाई बयां करती है यह कहानी
उनके वकील सुखविंदर सिंह भिंडर की ओर से दलील दी गई है कि जांच के दौरान ही याचिका लगाई गई थी। हवाला ये भी दिया गया था कि मंच से ही पंजाब के सीएम भगवंत मान उनको जेल में डालने की बात कह रहे हैं, जबकि उनके ऊपर कोई केस नहीं चल रहा है, इसलिए राजनैतिक बदले की इच्छा से कार्रवाई हो रही है।
फैक्ट चेक करने के बाद उठाएंगे कदम
कोर्ट की ओर से भी मामले में विजिलेंस को नोटिस जारी किया गया था। बाद में रविवार रात को मुकदमा दर्ज किया गया। वकील ने दलील दी कि अब केस दर्ज होने के बाद फैक्ट के हिसाब से ही याचिका को एडमिट किया जाएगा। जिसके बाद ये भी डिसाइड करेंगे कि अब बेल एप्लीकेशन कहां एडमिट करनी है। हाईकोर्ट में करनी है या सेशन कोर्ट में।
यह भी पढ़ें: अमृतसर में गृह मंत्री शाह की नॉर्थ ज़ोन काउंसिल मीटिंग आज, पंजाब के लिए चंडीगढ़ मांग सकते हैं सीएम मान
गांव बादल में रेड कर चुकी है विजिलेंस
जमानत याचिका वापस लेने के बाद अब मनप्रीत बादल पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है। विजिलेंस ब्यूरो की ओर से उनके मुक्तसर के गांव बादल स्थित आवास पर भी रेड की गई थी। हालांकि मनप्रीत बादल विजिलेंस को नहीं मिल सके थे। मनप्रीत के खिलाफ बठिंडा में फ्रॉड का केस दर्ज किया गया है। उन पर लैंड अलॉटमेंट के तहत फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। गिरफ्तारी से बचने के लिए ही उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की थी।
इस मामले में अभी तक विकास अरोड़ा निवासी टैगोर नगर बठिंडा, राजीव कुमार निवासी न्यू शक्ति नगर बठिंडा के अलावा अमनदीप सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती बठिंडा को अरेस्ट किया जा चुका है। इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जिनको 28 सितंबर तक रिमांड पर लिया जा चुका है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
15 hrs agoपंजाब में पराली जलाने के मामलों में बड़ी गिरावट, जानें वजह
18 hrs agoपंजाब के 40 कॉलेजों में शुरू हुए संगत क्लब
19 hrs agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
21 hrs agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
21 hrs agoपंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप, मोहाली में होंगे फाइनल मुकाबले
2 days agoभगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, 50000 का लगा जुर्माना; AAP का दावा
2 days agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
2 days agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
3 days agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines