Attempt To Cross The Border, अमृतसर: अमृतसर के अटारी स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने 11 बांग्लादेशियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि ये गैर कानूनी तरीके से पाकिस्तान में एंट्री करने की कोशिश कर रहे, लेकिन इसी बीच धरे गए। यहां इस मामले में एक और बड़ी बात यह भी है कि सीमा पार करने के लिए सीढ़ी का जुगाड़ नहीं हुआ तो एजेंट इन लोगों को अपने कंधों पर चढ़ाकर दीवार पार कराने की कोशिश कर रहा था। इस जुगत में दीवार फांद रही एक महिला का गर्भपात भी हो गया। फिलहाल बीएसएफ इसे मानव तस्करी का मामला मानकर जांच कर रही है।
-
11 अगस्त को अटारी पहुंचे थे 11 बांग्लादेशी और 3 बंगाली, रिट्रीट सैरेमनी के बाद पाकिस्तान जाते वक्त संदिग्ध हालात में देख अमृतसरवासी एजेंट ने किया सौदा
पकड़े गए 11 बांग्लादेशी नागरिकों में मोहम्मद सानूर अली, उसकी पत्नी रंजना बेगम, बेटा फियाम, अलाउद्दीन, खालिद हुसैन, मीमार मियां, इस्माइल हुसैन, माइनाह बेगम, नाजिम, तामीन और जोमीर अली हैं। इन्हें पकड़कर बीएससफ ने स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा पता चला है कि इनके साथ पश्चिमी बंगाल की सुमन, असादूल मोनडाल और बब्बू के अलावा अमृतसर के कस्बा झब्बाल का रहने वाला रणजीत सिंह भी थे। चारों फिलहाल फरार हैं। इस मामले की जांच कर रहे एसआई अर्जुन कुमार ने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें: खाड़ी देशों से 17 और बेटियों की हुई वतन वापसी; ट्रैवल एजेंटों के चक्कर में फंसी 48 लड़कियों को भारत लाए संत सीचेवाल
साढ़े 3 घंटे बंकर में छिपाकर रखा सभी को
पता चला है कि 3 महिलाओं और 3 बच्चों समेत बांग्लादेश के कुल 11 लोग पश्चिम बंगाल के तीन नागरिकों के साथ पाकिस्तान जाने की मंशा से 11 अक्टूबर को यहां अटारी पहुंच गए थे। पहले यहां रिट्रीट सैरेमनी देखी और फिर यहां से बॉर्डर क्रॉस करने का प्लान बनाया। झब्बाल के रणजीत सिंह ने इन्हें संदिग्ध हालात में देख इनके साथ सीमा पार कराने के नाम पर 25 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से सौदा कर लिया। सिर्फ 25 हजार रुपए एडवांस देकर पाकिस्तान जा रहे लोगों ने बाकी की रकम वहां जाकर उसके खाते में डलवाने की बात कही। रणजीत सिंह सभी को एक खाली बंकर में ले गया। रात आठ बजे से 11.30 बजे तक छिपाकर रखने के बाद उन्हें बॉर्डर के गांव रोड़ांवाली के रास्ते अटारी लेकर पहुंचा।
कुल 15 के खिलाफ केस दर्ज
बीएसएसफ के सूत्रों और पुलिस अधिकारी अर्जुन कुमार की मानें तो रणजीत सिंह ने कंटीली तार को काटने के लिए कटर का भी जुगाड़ किया, लेकिन तार को काट नहीं पाया। इसके बाद सीढ़ी का इंतजाम नहीं हो पाने की स्थिति में वह इन सभी को अपने कंधों पर चढ़ाकर चेक पोस्ट की दीवार पार करा रहा था। इस कोशिश में एक महिला का गर्भपात भी हो गया। इसके बाद रात करीब दो बजे तक छिपे रहे, लेकिन भनक पाकर बीएसएफ के जवानों ने इन्हें धर-दबोचा। बीएसएफ के इंस्पेक्टर योगिंदर सिंह ने इस बारे में बताया है कि 11 बांग्लादेशियों समेत कुल 15 के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, फिलहाल चार फरार हैं।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
11 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
15 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 day agoCM मान धुरी से लड़ेंगे... AAP ने पंजाब चुनाव के 40 उम्मीदवारों का किया ऐलान
1 day agoबिहार DGP ने की पंजाब के ड्रग्स विरोधी अभियान की तारीफ की- हरपाल चीमा
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
4 days agoपंजाब में एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री मान ने उद्घाटन किया
4 days agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines