अरविंद केजरीवाल पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाक़ों का करेंगे दौरा, देश से की मदद की अपील

Chandigarh News: पंजाब इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ की गंभीर चुनौती से गुजर रहा है। गांवों में पानी भर गया है, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर शिफ्ट किए जा रहे हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी करते हुए देश के सभी राज्यों, सरकारों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे मिलकर पंजाब की मदद करें। यह समय एकजुटता और संवेदना का है।

Chandigarh News, Chandigarh Latest News, Delhi Ex CM Arvind Kejriwal, Punjab Flood, Punjab CM, Bhagwant Mann, Flood, चंड़ीगढ़ न्यूज, चंड़ीगढ़ ताजा खबर, दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब बाढ़, पंजाब सीएम, भगवंत मान, बाढ़

पंजाब बाढ़ से बेहाल

विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ की गंभीर चुनौती से गुजर रहा है। गांवों में पानी भर गया है लोग सुरक्षित स्थानों की ओर शिफ्ट किए जा रहे हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी करते हुए देश के सभी राज्यों, सरकारों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे मिलकर पंजाब की मदद करें। यह समय एकजुटता और संवेदना का है। कहा कि इस कठिन समय में आम आदमी पार्टी अपने सामाजिक दायित्व और ज़मीनी प्रतिबद्धता को पूरी संवेदनशीलता के साथ निभा रही है।

गुरुवार को पंजाब जाएंगे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह राहत कार्यों की प्रत्यक्ष समीक्षा करेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। राष्ट्रीय नेता का स्वयं ज़मीनी हालात समझना और लोगों के बीच खड़े होना, जनसेवा की उसी भावना का प्रतीक है, जिसके लिए आम आदमी पार्टी जानी जाती है। अरविंद केजरीवाल ने यह भी घोषणा की है कि दिल्ली से प्रतिदिन आम आदमी पार्टी का कोई नेता, विधायक या कार्यकर्ता राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंचेगा। यह एक अभियान नहीं बल्कि दिल्ली और पंजाब के रिश्तों को जोड़ने वाली एक डोर है। जहां राजनीति से ऊपर उठकर मानवता को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisment

राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंचे आप नेता सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के बाज़ार, कॉलोनियों, मोहल्लों, व्यापारी संगठनों और सामाजिक समूहों में राहत सामग्री का संकलन किया जा रहा है। राशन, दवाइयां, कपड़े सहित आवश्यक वस्तुएं पैक की जा रही हैं। वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज स्वयं राहत सामग्री लेकर पंजाब पहुंच चुके हैं। वह सिर्फ नेतृत्व नहीं कर रहे, बल्कि सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व में जो सामग्री भेजी गई, उसमें ORS, साबुन, त्रिपाल, मच्छरदानी, टॉर्च, ड्राय मिल्क, डाइपर्स, कैंडल्स, दवाइयां, बेडशीट, बिस्किट, सैनिटाइज़र, टूथपेस्ट-टूथब्रश, सूखा राशन और पानी की बोतलें जैसे ज़रूरी सामान शामिल हैं, जो बाढ़ प्रभावित लोगों की तत्काल ज़रूरतों को पूरा करेंगे।

विज्ञापन

सांसदों और विधायकों देंगे एक महीने का वेतन

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के सांसदों और विधायकों ने भी अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। यह कदम दर्शाता है कि पार्टी का हर जनप्रतिनिधि इस संकट में पंजाब की जनता के साथ खड़ा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पहले दिन से ही राहत कार्यों में जुटी है। मुख्यमंत्री स्वयं कई ज़िलों का दौरा कर चुके हैं, लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं, और प्रशासनिक तैयारियों की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं। NDRF की टीमें, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतें और स्थानीय प्रशासन मिलकर पूरे समर्पण से राहत कार्य चला रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी कर देश से की अपील

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश में देश के सभी राज्यों, सरकारों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की है कि वे मिलकर पंजाब की मदद करें। यह समय एकजुटता और संवेदना का है। राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के लिए कार्य करने का है। आज जब लोग कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जब महिलाएं अपने बच्चों के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जा रही हैं, जब बुज़ुर्गों को दवाइयों और राशन की ज़रूरत है, उस समय राहत सामग्री के ट्रक नहीं, भरोसे और अपनापन लेकर पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने यह दिखा दिया है कि जब राजनीति सेवा भाव से प्रेरित होती है, तो वह लोगों की तकलीफ़ें कम करने का माध्यम बन जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ