पंजाब के 12 जिलों में बाढ़ से तबाही, 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित

Chandigarh News: पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण 12 से अधिक जिले के 1050 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो गई और हजारों की संख्या में लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है।

Chandigarh News, Chandigarh Latest News, Punjab News, Punjab Flood, Punjab CM, Punjab Rain, Punjab Weather, चंड़ीगढ़ न्यूज, चंड़ीगढ़ ताजा खबर, पंजाब न्यूज, पंजाब बाढ़, पंजाब सीएम, पंजाब बारिश, पंजाब मौसम

बाढ़

Chandigarh News: पंजाब में लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के कारण 12 से अधिक जिले के 1050 से अधिक गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। बाढ़ के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो गई और बहुत से लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। इससे 3 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में लगातार सरकार द्वारा बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए कार्य किए जा रहें है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा 3 सितंबर तक राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश भी दिए गए है।

35 हेलीकॉप्टर से हो रहा बचाव कार्य

राज्य में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सीएम से लेकर सरकार के मंत्री तक सभी बाढ़ग्रस्त इलाकों का दैरा कर रहे हैं। सरकार द्वारा लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास लगातर किए जा रहे है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पंजाब में एनडीआरएफ की 20 टीमे काम कर रही है। जिसमें पठानकोट में 1 टीम, गुरदासपुर में 6 टीमें, अमृतसर में 6 टीमें, फिरोजपुर में 3 टीमें, फाजिल्का में 3 टीमें और बठिंडा में 1 टीम तैनात की गई है। इसके अलावा वायुसेना, नौसेना और सेना की 10 टुकड़ियां तैनात करने के साथ-साथ 8 टुकड़ियों को पूरी तरह तैयार रखा गया है। वहीं 2 इंजीनियर टीमें भी तैनात की गई हैं। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना के लगभग 35 हेलीकॉप्टर बचाव और राहत कार्यों के लिए लगाए गए हैं।

3 लाख लोग प्रभावित हुए

पंजाब में पिछले एक सप्ताह से राज्य के 12 से अधिक जिलों के कुल 1,050 गांव के लगभग 3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब राज्य में अमृतसर के जिले के 88 गांव, बरनाला जिले के 24 गांव, फाजिल्का जिलें के 72 गांव, फिरोजपुर जिले के 76 गांव, गुरदासपुर जिले के 321 गांव, होशियारपुर जिले के 94 गांव, जालंधर जिलें के 55 गांव, कपूरथला जिले के 115 गांव, मानसा जिले के 77 गांव, मोगा जिले के 39 गांव, पठानकोट जिले के 82 गांव और एसएएस नगर का 1 गांव प्रभावित हुआ है। वहीं जिलों में बाढ़ से अब तक ढाई लाख से अधिक लोग 2,56,107 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक गुरदासपुर जिले में देखने का मिला है, जहां 1,45,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही अमृतसर में 35,000 लोग, फिरोजपुर में 24,015 लोग और फाजिल्का के 21,562 समेत लाखों लोग प्रभावित हुए।

94,061 हेक्टेयर फसली क्षेत्र प्रभावित

पंजाब में बाढ़ ने कृषि भूमि को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। जिसके कारण पंजाब के विभिन्न जिलों में कुल 94,061 हेक्टेयर फसली क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सबसे अधिक प्रभावित ज़िलों में अमृतसर 23,000 हेक्टेयर कृषि भूमि, मानसा 17,005 हेक्टेयर कृषि भूमि, कपूरथला में14,934 हेक्टेयर कृषि भूमि, तरन तारन में11,883 हेक्टेयर कृषि भूमि, फिरोजपुर में11,232 हेक्टेयर कृषि भूमि, होशियारपुर में 5,971 हेक्टेयर कृषि भूमि, जालंधर में 2,800 हेक्टेयर कृषि भूमि, पठानकोट में 2,442 हेक्टेयर कृषि भूमि, एसएएस नगर में 2,000 हेक्टेयर कृषि भूमि, पटियाला में 1,450 हेक्टेयर कृषि भूमि, मोगा में 949 हेक्टेयर कृषि भूमि, लुधियाना में108 हेक्टेयर कृषि भूमि, बठिंडा में 97 हेक्टेयर कृषि भूमि और श्री मुक्तसर साहिब में 84 हेक्टेयर कृषि भूमि शामिल हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ