---विज्ञापन---

पंजाब angle-right

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, कहा-पंजाब में पैदा होंगी 2.80 लाख नौकरियां 

अमृतसर: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने गुरुवार को अमृतसर और जालंधर में सरकार-सन्नतकर मिलनी कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों से चर्चा की। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। कई गारंटी पूरी कर चुके हैं कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल ने […]

---विज्ञापन---

अमृतसर: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने गुरुवार को अमृतसर और जालंधर में सरकार-सन्नतकर मिलनी कार्यक्रम के दौरान उद्योगपतियों से चर्चा की। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की।

कई गारंटी पूरी कर चुके हैं

कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल ने उद्योगपतियों को भरोसा दिया कि पंजाब के अंदर इंडस्ट्री के लिए माहौल बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव से पहले जो गारंटी दी थी, उसमें से कई गारंटी पूरी कर चुके हैं। उद्यमियों की व्यक्तिगत समस्याएं दूर कर दी है।

---विज्ञापन---

बहुत ही शानदार सरकारी स्कूल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर गुरुओं की पवित्र धरती मानी जाती है। इस पवित्र धरती से गुरुओं के आशीर्वाद से हम लोगों ने पंजाब का पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किया। यह बहुत ही शानदार सरकारी स्कूल हैं। सभी को उस स्कूल देखना चाहिए। स्कूल को देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि सरकारी स्कूल भी ऐसा होता है। मैं चैलेंज करता हूं कि पूरे पंजाब में कोई भी प्राइवेट स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उस सरकारी स्कूल को मात नहीं दे सकता।

हम जो कहते हैं, वो करते हैं

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले पंजाब में इंडस्ट्री और व्यापार को बहुत ज्यादा परेशानियां होती थीं। कभी पंजाब में 882 स्टील इन फाउंड्री इंडस्ट्री होती थीं, उनमें से अब 126 ही बची हैं। हम तरक्की के रस्ते पर जा रहे हैं या उल्टा जा रहे हैं। हमें इसे बदलना है।

---विज्ञापन---

दुबई पुलिस की तरह टोयोटा गाड़ी दी

सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमने पंजाब में इंडस्ट्री पॉलिसी बनाई है। मेरी अपील है कि व्यापारी इस पॉलिसी का इस्तेमाल करें, अगर उनको कोई दिक्कत आती है तो हम इसको बदल देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा, जो सड़क सुरक्षा फोर्स बनाएगा। पंजाब में हर साल सड़क दुर्घटना में 5200 लोग मरते हैं। अब हर 30 किलोमीटर की दूसरी पर पुलिस की गाड़ी गश्त करती मिलेगी। पुलिस को दुबई पुलिस की तरह टोयोटा गाड़ी दी जाएगी, जो घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में सक्षम होंगे।

First published on: Sep 14, 2023 09:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola