पंजाब के मानसा में मंगलवार को एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इससे गुस्साई भीड़ ने बुधवार को मानसा में मर्डर के आरोपी अश्विनी की दुकान को आग के हवाले कर दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि उसकी दुकान के आगे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है. भीड़ ने पहले दुकान में तोड़फोड़ की और फिर आग के हवाले कर दिया. इस हत्याकांड के बाद मानसा शहर में तनाव का माहौल है. झोटा के परिजनों ने विरोध में शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है.
इसके अलावा प्रशासन ने आरोपी के मकान का एक हिस्सा बुधवार को ढहा दिया. मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार के मकान में अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद खुदाई करने वाली मशीन की मदद से मकान का अगला हिस्सा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया गया.
यह भी पढ़ें : एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में गोली मारकर हत्या, VIDEO भी आया सामने
बता दें, परविंदर सिंह झोटा पंजाब के मानसा और आसपास के इलाकों में गैर कानूनी रूप से ड्रग की बिक्री के खिलाफ कैंपेन चलाते थे. मंगलवार को भी वह एक मेडिकल स्टोर पर इसी सिलसिले में गए थे. उन्होंने उस मेडिकल स्टोर वाले से गैर कानूनी रूप से ड्रग्स बेचने को लेकर सवाल पूछा था. जिस पर दोनों में तीखी झड़प हो गई. झोटा ने इस पूरे मामले को फेसबुक पर लाइव किया था, जिसकी वजह से यह घटना कैमरे में कैद हो गई.
वीडियो में देखा जा सकता है कि झोटा के साथ एक बुजुर्ग हैं. दोनों लोग दुकानदार के सामने दावा कर रहे हैं कि इसी मेडिकल वाले ने ड्रग्स बेची थी. लेकिन दुकानदार बार-बार मना कर रहे थे. इस बात पर उनकी बहस हुई और दुकानदार ने पिस्तौल निकाल ली. जिसके बाद उसने झोटा पर गाली दाग दी. जख्मी होने के बाद झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें : एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान, 2 हफ्ते में कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट
राजस्थान से पकड़ा गया आरोपी
गोली मारने के बाद आरोपी दुकानदार अश्वनी मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू किया था. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आरोपी अश्वनी को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को कुमार के उस सहयोगी को गिरफ्तार किया था, जिसने उसे भगाने में मदद की थी.
संबंधित खबरें
आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
19 hrs agoAAP के तीन पूर्व नेता BJP में शामिल, पठानमाजरा पर सवाल
23 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
1 day agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 day agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
1 day agoपंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
2 days agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
2 days agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
2 days agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines